जामुन का पेड़ देखते ही सनक उठता था शख्स, आधी रात भाभी से बोला, प्यास लगी है पानी पिलाओ

Published : Jan 04, 2020, 05:19 PM IST
जामुन का पेड़ देखते ही सनक उठता था शख्स, आधी रात भाभी से बोला, प्यास लगी है पानी पिलाओ

सार

पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक शख्स ने अपने भाई और भारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी ने अपने दो भतीजियों और एक भतीजे पर भी हमला किया। आरोपी एक जामुन के पेड़ पर अपनी हिस्सेदारी चाहता था।  

चाईबासा, झारखंड. घर में लगे एक जामुन के पेड़ पर अधिकार जमाने को लेकर एक शख्स ने गुस्से में आकर अपने भैया और भाभी का मर्डर कर दिया। उसने अपनी दो भतीजियों और भतीजे पर भी धारदार हथियार से हमला किया। इस हत्याकांड के 7 घंटे बाद गांववालों ने आरोपी को पकड़कर उसी जामुन के पेड़ से बांधकर खूब पीटा। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।


आधी रात पानी पीने के बहाने किया हमला..
मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाने के तहत आने वाले मडकमपी टोला गांव का है। घटना शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे की है। आरोपी मुरली लागुरी बारिश के बीच अपने चचेरे भाई के घर पहुंचा था। वहां उसने दरवाजा खुलवाया और पीने के लिए पानी मांगा। इसके साथ ही उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। मरने वालों में गोनो लागुरी (36) और उसकी पत्नी दोशमा लागुरी (35) शामिल है। आरोपी ने अपनी भतिजियों जोनो लागुरी (14), दमयंती लागुरी (10) और किरण लागुरी(4) के अलावा भतीजे 6 वर्षीय रूप सिंह पर भी हमला किया। घायल बच्चों को सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहां किरण की हालत गंभीर होने पर उसे एमजीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।


7 घंटे बाद आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांधा
घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गया। करीब 7 घंटे बाद गांववालों ने उसे पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसे खूब पीटा। बाद में पुलिस को बुलाकर हवाले कर दिया। जगन्नाथपुर डीएसपी प्रदीप उरांव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला जामुन के पेड़ पर अधिकार से जुड़ा हुआ है।
 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC 10th Result 2026 via SMS: एसएमएस से कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट? जानिए
JAC 10th Result 2026 Date Time: झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कब आएगा? जानिए डेट-टाइम पर क्या है लेटेस्ट ऑफिशियल अपडेट