नवरात्र की झांकी में लटका दी लालटेन, लालू को बताया मसीहा, तो राबड़ी को देवी

Published : Oct 07, 2019, 05:12 PM IST
नवरात्र की झांकी में लटका दी लालटेन, लालू को बताया मसीहा, तो राबड़ी को देवी

सार

झारखंड में नवरात्र की झांकियों में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को दिखाए जाने पर राजनीति होने लगी है।  

रांची. नवरात्र के मौके पर बनने वाली झांकियों में अकसर क्रियेटिविटी देखने को मिलती है। लेकिन यहां मामला कुछ और है। रांची में लगी एक झांकी में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को दिखाने पर राजनीति गर्मा गई है। इसमें लालू प्रसाद को मसीहा के तौर पर प्रदर्शित किया गया है। वहीं राबड़ी देवी को देवी बताया गया है।

यह झांकी नामकुम में दुर्गा मां के पंडाल में लगाई गई है। झांकी में तमाम देवी-देवताओं के आजू-बाजू में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी  मूर्ति भी रखी गई है। लालू प्रसाद यादव पर मसीहा लिखा पोस्टर लगाया गया है। वहीं राबड़ी देवी को माता के तौर पर दर्शाया गया है। झांकी में राजद का चुनाव चिह्न लालटेन भी लटकाया गया है। इसे लेकर लोग नाराज हैं। 

झांकी के आयोजन और आरजेडी महासचिव विनय सिंह का तर्क दिया कि जब मंदिर में गोडसे की पूजा हो सकती है, तो लालू प्रसाद यादव की  क्यों नहीं? उन्होंने जोड़ा कि वे चाहते हैं कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत जल्द ठीक हो जाए। इसके लिए दशहरे पर यज्ञ भी होगा।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Viral Video: ठेके में पहुंची ‘VIP कस्टमर’ बंदरिया, शराब पी और वहीं लगा ली झपकी
Ranchi Airport Flights: रांची में बिगड़ा मौसम, IndiGo ने 24 उड़ानें रद्द कीं, यात्रियों की बढ़ी परेशानी