
रांची. (झारखंड). रांची एक पुलिसकर्मी को दो युवकों की बाइक चलाने के दौरान हेलमेट की चेकिंग करना महंगा पड़ गया। जैसे ही सिपाही ने लड़कों को रोका तो वह उनसे उलझ पड़े और सिपाहियों को दादगिरी दिखाने लगे। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई।
पुलिसवाले की छाती पर चढ़ गए युवक
दरअसल, यह घटना सोमवार के दिन रांची यूनिवर्सिटी के सामने हुई है। जहां ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे एक पुलिसवाले की दो लड़कों ने बुरी तरह पीट दिया। इतना ही नहीं सिपाही को जमीन पर गिराकर उसकी छाती पर भी दोनों युवक चढ़ गए। इसके साथ मारपीट के अलावा उसको गंदी-गंदी गालियां भी देने लगे।
युवक बोले-सरकार ने 3 महीने की नियम तोड़ने की छूट दी है...
जैसे पुलिसवाले ने उनकी चेकिंग की तो वह कहने लगे तीन महीने तक सरकाने नियम तोड़ने की छूट दी है। फिर आप कौन होते हों नियम बताने वाले और हेलमेट की सलाह देने वाले। इसके बाद वह सिपाही से भिड़ गए। कुछ देर बाद उनको झगड़ते देखे स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मी को उनसे बचाया।
पुलिसवाले ने अपने ही थाने में कराई FIR
सिपाही ने अपने थाने में जाकर युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस विभाग ने दोनों छानबीन करके दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। दोनों के जीशान और अरसलान नाम हैं।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।