पलामू में दर्दनाक हादसाः शॉर्ट सर्किट से बाइक शोरूम में लगी आग, मालिक की मां की मौत

Published : Sep 09, 2022, 03:01 PM ISTUpdated : Sep 09, 2022, 05:21 PM IST
पलामू में दर्दनाक हादसाः शॉर्ट सर्किट से बाइक शोरूम में लगी आग, मालिक की मां की मौत

सार

झारखंड के पलामू में गुरुवार की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां एक बाइक शोरूम में आग लगने की वारदात हुई थी। जिसमें वहां के मालिक की मां की दम घुटने से मौत हो गई है। इसके साथ ही करोड़ो का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग पर शुक्रवार को काबू पाया गया।

पलामू (झारखंड): झारखंड में 8 सितंबर की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। शॉर्ट सर्किट से दो पहिया वाहन के शोरुम में आग लगने से शोरुम के मालिक की मां की मौत हो गई। जबकि शोरुम पूरी तरह से जल कर खाक हो गया। आग के कारण उठे धुआं से वृद्ध महिला का दम घुट गया। वृद्धा को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। यह दर्दनाक हादसा झारखंड के पलामू जिला के मुख्यालय मेदनीनगर में हुआ। घटना के बाद शोरुम के आसपास रहने वालों में अफरा-तफरा मच गई। आग लगने से शोरूम मालिक को करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दमकल की गाड़ियों ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस हादस में शोरुम में रखे 300 दो पहिया वाहन जलने की आशंका जताई जा रही है। 

तीन जिलों की दमकल पहुंची 
रात करीब 10 बजे शोरुम में आग लगी। देखते ही देखते आग की लपटे काफी ऊंची उठने लगी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने खुद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सभी असफल रहे। आग इतनी भयावह थी कि आग पर काबू पाने के लिए तीन जिलों से फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ी। गुमला, लातेहार और गढ़वा जिले की फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग ने पूरे तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया था। शोरुम मालिक को करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

ग्राउंड फ्लोर में लगी थी आग 
शोरुम के ग्राउंड फ्लोर में आग लगी थी। सबसे पहले शोरुम के मालिक सतीश साहू की वृद्ध मां शारदा देवी को आग लगने की भनक लगी। परिवार के सारे लोगों ने तो छत पर चढ़ कर अपनी जान बचा ली। लेकिन शारदा देवी आग के कारण छत पर नहीं चढ़ पाई। वह ग्राउंड फ्लोर में ही रह गई। आग से उठते धुआं के कारण वृद्धा का दम घुट गया। किसी तरह पड़ोसियों की मदद से शारदा देवी को छत पर लाया गया लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। परिवार के लोग फौसन वृद्धा को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शारदा देवी के पति भी इस हादसे में झुलस गए है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। शोरुम में आग लगने और शारदा देवी की मौत से परिवार के लोग सदमे में है। पुलिस आग लगी के कारणों का पता लगा रही है। वैसे शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़े- स्कूल से पार हो गए बच्चे तो प्रिंसिपल ने भी पुलिस वालों की तरह मारी रेड, छात्र भाग गए बैग मिले

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड में आंसू गैस-लाठीचार्ज के बाद 600 पर FIR! JPSC-JSSC आंदोलन में आखिर ऐसा क्या हुआ?
Weather Update 13 August 2026: बिहार-झारखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट