झारखंड में मानवता शर्मशार...महिला के सारे कपड़े उतारकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वजह भी बेहद शर्मनाक

Published : Sep 08, 2022, 07:39 PM IST
 झारखंड में मानवता शर्मशार...महिला के सारे कपड़े उतारकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वजह भी बेहद शर्मनाक

सार

झारखंड के गढ़वा जिले में एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां कुछ लोगों ने एक महिला को बताकर पहले तो उसे निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद उसे लाठी-डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।  बचाने आए पति और दो बेटियों की भी जमकर पिटाई की गई और उन्हें भी जख्मी कर दिया गया

रांची. झारखंड के गढ़वा जिले में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाते हुए निर्वस्त्र कर पिटाई की। इतना ही नहीं महिला को जब उसके छोटे-छोटे बच्चे और पति बचाने के लिए आगे आए तो आरोपियों ने उनको भी नहीं छोड़ा। लाठी और डंडे से उनकी भी जमकर पिटाई की। घटना पांच सितंबर की रात की बताई जा रही है। भवनाथपुर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया
पुलिस ने महिला के साथ दरिंदगी करने के मुख्य आरोपी भवनाथपुर प्रखंड की अधौरा पंचायत के वार्ड सदस्य अमरनाथ उरांव एवं उमेश उरांव को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा गढ़वा भेज दिया है। बता दें कि पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बचे अन्य नौ आरोपियों की तालाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

रात में भीड़ के साथ घर में घुसा और बरपाने लगा कहर
पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर पूरी जानकारी पुलिस को दी है। पीड़िता के आवेदन के अनुसार, पांच सितंबर की रात करीब नौ बजे एकाएक वार्ड सदस्य अमरनाथ उरांव, अपने साथियों के साथ उसके घर में घुसे। आरोपियों ने उसे डायन कहकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जब उसके पति बचाने के लिए आगे आए तो आरोपियों ने उनकी भी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पिटाई से सभी बूरी तरह घायल हो गए। बताया कि इस दौरान आरोपियों ने महिला को निर्वस्त्र कर दिया और दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की। वह जान बचाने के लिए घर से बाहर भागी तो आरोपियों ने नंगी अवस्था में सड़क पर पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह जान व लाज बचाकर वह वहां से भागी। पीड़िता के अनुसार, इस दौरान आरोपियों ने उसके दो नाबालिग बच्चियों की भी पिटाई की।

यह भी पढ़े- शराब ले जाने का तरीका देख पुलिस हैरान, डाक पोस्ट की गाड़ियों में मिली बोतलों से भरी पेटियां

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC Class 12th Result 2026 Date: कब आएगा झारखंड इंटर रिजल्ट, UMANG ऐप के मैसेज से बढ़ा कन्फ्यूजन, जानिए लेटेस्ट अपडेट
JAC 10th Topper List 2026: टॉप 3 में 12 स्टूडेंट्स, लड़कियों और लड़कों में बराबरी का शानदार रिकॉर्ड