नक्सलियों के पोस्टर से ग्रामीणों में दहशत, लिखा- शहीदों का अरमान किया जाएगा पूरा

Published : Jul 22, 2022, 11:25 AM ISTUpdated : Jul 22, 2022, 11:27 AM IST
नक्सलियों के पोस्टर से ग्रामीणों में दहशत, लिखा- शहीदों का अरमान किया जाएगा पूरा

सार

पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव इलाके में नक्सलियों की गतिविधियां ज्यादा हैं।  नक्सलियों ने कराईकेला थाना से मात्र एक किमी दूर एनएच 75 चांदनी चौक के पास पोस्टरबाजी कर फिर से पुलिस को चुनौती दी है। पोस्टर बाजी से आस-पास के ग्रामीण दहशत में हैं।

पश्चिम सिंहभूम: राज्य के पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर सनसनी फैला दी है। शुक्रवार की सुबह नक्सलियों द्वारा विभिन्न जगहों पर लगाया गया बैनर- पोस्टर को ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच बैनर-पोस्टरों को जब्त किया। जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंदगांव के कराईकेला थाना क्षेत्र के हुड़ंगदा, नकटी, कराईकेला समेत कई जगहों पर देर रात नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर साटा। बैनर के माध्यम से नक्सलियों ने तमाल शहीद योद्दाओं को लाल सलाम कहा है। शहीदों के अरमानों को पूरा करने की बात लिखी गई है। शहीदों को बलिदानों को ऊंचा उठाने की बात कही गई है। पुलिस के खिलाफ भी पोस्टर में कई बातें लिखी हुई है। इधर, सोनुवा थाना क्षेत्र के निश्चिंतपुर चौक के पास भी नक्सलियों ने पोस्टबाजी की है। पोस्टबाजी के बाद से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। 

नक्सलियों की गतिविधियां ज्यादा
पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव इलाके में नक्सलियों की गतिविधियां ज्यादा हैं। यह क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। यहां नक्सली किसी भी घटना को बैखौफ अंजाम देते हैं। घटनाओं को अंजाम देकर नक्सली यहां बराबर पुलिस को चुनौती देते हैं। नक्सलियों ने कराईकेला थाना से मात्र एक किमी दूर एनएच 75 चांदनी चौक के पास पोस्टरबाजी कर फिर से पुलिस को चुनौती दी है। पोस्टर बाजी से आस-पास के ग्रामीण दहशत में हैं। पुलिस ने बैनर-पोस्टरों को जब्त कर लिया है। 

कई हार्डकोर नक्सली पकड़े गए
पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में कई हार्डकोर और इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यहां समरू खड़िया, साखु प्रधान, सुखराम मुंडा समेत अन्य नक्सली गिरफ्तार किए गए। उनके पास से नक्सली पोस्टर, साहित्य, हथियार भी बरामद हुए।  इसके अलवा झारखंड के अलग-अलग इलाकों से नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कुछ नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर भी किया। इन्ही कारणों से नस्कलियों द्वारा पोस्टर-बैनर बाजी किए जाने की बात बताई जा रही है। मालूम हो कि कुछ दिनों पूर्व हार्डकोर्ड नक्सली श्याम सिंकू की भी बीमारी से मौत हो गई थी। पोस्टर के माध्यम से नक्सलियों ने उन्हें भी सलाम किया है।

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर की शॉकिंग खबर: महिला सिपाही के फ्लैट में बंद था ताला, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो इस हाल में मिले 3 लोग

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ठेले पर पानीपूरी खाने से 6 साल के बच्चे की मौत, 18 लोग बीमार-वेंडर फरार
JAC 12th Result 2026 Date and Time: झारखंड बोर्ड इंटर साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट की घोषणा कब? जानिए लेटेस्ट अपडेट-संभावित डेट