रांची में हिंसा के बाद इंटरनेट बंद, पूरे झारखंड में अलर्ट-144 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, कई इलाके सील

Published : Jun 11, 2022, 11:28 AM ISTUpdated : Jun 11, 2022, 12:28 PM IST
रांची में हिंसा के बाद इंटरनेट बंद, पूरे झारखंड में अलर्ट-144 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, कई इलाके सील

सार

रांची में शुक्रवार को ​​​​​​जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के बाद अब झारखंड में  सभी 24 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। राज्य सरकार ने सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। रांची के कई इलकों को सील कर दिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

रांची (झारखंड). नूपुर शर्मा के द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। कई राज्यों में हिंसा हिंसक घटनाएं भी हुईं। वहीं झारखंड में सबसे ज्यादा माहौल बिगड़ा है। यहां शुक्रवार को रांची में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई थी।  अराजक तत्वों ने बवाल काटते हुए जमकर पत्थरबाजी की। साथ ही जगह-जगह आगजनी की, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई दर्जनों लोग घायल हैं। अब  अब झारखंड में सरकार ने सभी 24 जिलों में अलर्ट जारी किया है। हिंसा प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

घर के बाहर नहीं निकलने वालों पर सख्त कार्रवाई
रांची तक हिंसक घटनाएं के बाद पुलिस ने पूरे शहर को अलर्ट कर दिया है। हिंसा प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के लिहास से सील कर दिया गया है। मेन रोड में सुजाता चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक धारा 144 लागू कर दी गई है।सभी संवेदनशील इलाकों में प्रशासन ने लोगों से घर के बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है। पुलिस की तरफ से साफ कहा गया है घर के बाहर निकलने वाले लोगों को हिरासत में लिया जाएगा। 

तनावपूर्ण रांची के ये इलाके...कल तक इंटरनेट बंद
रांची में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के बाद स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए रांची के लालपुर, लोअर बाजार, डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी, जगन्नाथपुर, कोतवाली, सुखदेव नगर, पंडरा ओपी, चुटिया, डोरण्डा और अरगोड़ा थाना  क्षेत्र में धारा 144 लगा दिया गया है। इन इलाकों में एक साथ 4 लोग जमा नहीं हो सकते हैं। वहीं गृह विभाग की कि तरफ से  इन इलाकों में कल शाम तक पूर्ण रुप से इंटरनेट सेवाओं को भी बंद करने के आदेश दिया है।

रांची के DIG ने रांची के लोगों से की अपील
वहीं मामले की जानकारी देते हुए रांची के DIG अनीश गुप्ता ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं। इसकी जांच की जा रही है। निगरानी के लिए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज और वीडियो की जांच की जा रही है।प्रशासन दंगाईयों की हर हरकत पर नजर बनाए हुए है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि वह पुलिस और प्रशासन की मदद करें। सोशल मीडिया पर ऐसे कोई अफवाह नहीं फैलाएं, जिससे माहौल बिगड़े।

राज्यपाल ने सीएम हेमंत सोरेन को सख्त एक्शन लेने का दिया आदेश
राज्यपाल रमेश बैस ने हिंसा की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
वहीं राज्य के कई राजनीतिक दल हिंसक प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

सीएम हेमंत सोरोन ने कहा-हम इसका परिणाम खतरना होगा, सब सुनियोजित है...
रांची की घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि घटना की अचानक जानकरी मिली। ये घटना चिंता का विषय है। इस घटना के पीछे की वजह को भी जानने की जरूरत है। कहीं ना कहीं हम सब सुनियोजित तरीके से ऐसी शक्ति का शिकार हो रहे हैं। जिसका परिणाम हम सबको भुगतना पड़ रहा है।  वर्तमान हालात में हम सभी परीक्षा की घड़ी से गुजर रहे हैं। लेकिन में राज्य की जनता से अपील करता हूं कि वह धैर्य बनाकर रखें। कोई भी ऐसी गतिविधि नहीं करे, जिससे दूसरे लोग को हानि पहुंचे। किसी तरह की हिंसा नहीं करें। जो क्राइम करेगा उसे सजा मिलेगी। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंसा में दो की मौत...टीआई का फटा सिर
बता दें कि शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची में जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल मचाया।  इस दौरान कई जगहों पर पथराव किया, वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए उनमें आग लगा दी गई। देखते ही देखते हजारों की भीड़ सड़क पर दिखने लगी। पुलिस को हालात संभालने के लिए फायरिंग करने पड़ी। प्रदर्शनकारियों ने आम लोगों के साथ-साथ पुलि को भी निशाना बनाया। अराजक तत्वों के जरिए हुई हिंसा में दो लोगों की मौत भी हो गई। वहीं दो दर्जन के करीब लोग घायल भी हुए हैं। पत्थरबाजी में डेली मार्केट के थाना प्रभारी का सिर फट गया। कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

भीड़ ने बिहार के मंत्री पर बरसाए  ईंट-पत्थर
बता दें कि प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने रांची में मौजूद बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन की गाड़ी को भी हमला बोल दिया। बख्शा। उनकी गाड़ी को घेरकर उग्र भीड़ ने गाड़ी पर हमला किया, ईंट-पत्थर फेंक जमकर पत्थरबाजी की गई। जिसके चलते   कार के शीशे टूट गए। किसी तरह मंत्री ने  सीट के नीचे छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस पूरे मामले पर मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा-वह शुक्रवार को अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने रांची गए थे। इसी दौरान मेन रोड पर हुई हिंसा में वे फंस गए। उनकी गाड़ी को स्कॉट कर रही पुलिस की गाड़ी भी उन्हें छोड़कर आगे निकल गई। 

जानिए कैसे भड़की हिंसा और हुई पत्थरबाजी
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को नमाज के लिए आए लोगों के बीच कुछ उपद्री लोग झंडा लेकर पहुंचे थे। नमाज खत्म होने के बाद मस्जिद के सामने नारेबाजी करने ल गे। इस दौरान युवाओं के हाथों में धार्मिक झंडे थे। कुछ लोग पत्थर लेकर चल रहे थे। बताया तो यह भी जा रहा है कि यह पूरा प्लानिंग के अनुसार हो रहा था। क्योंकि जुलूस में कुछ ऐसे लोग शामिल थे, जिनके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले चल रहे हैं। उन्होंने ही इस पूरे मामले को हिंसक बना दिया
 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रांची में CA बेटे की मौत, जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही वकील मां और बेटी
Ranchi Weather Update: 26 जनवरी को रांची में कितनी पड़ेगी ठंड? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल