पैगंबर पर कमेंट से रांची में बवाल, तोड़फोड़, एक मौत कई घायल, बिहार के मंत्री नितिन नवीन की गाड़ी भी टूटी

पैगंबर मुहम्मद पर बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा दिए गए बयान के बाद देश-विदेशों में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। देश में इस बयान के बाद कई प्रदेशों में हिंसा भी भड़क चुकी है। यूपी के कानपुर, जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह के बाद झारखंड के रांची में शुक्रवार को बवाल हो गया। 

Dheerendra Gopal | Published : Jun 10, 2022 2:50 PM IST / Updated: Jun 10 2022, 09:56 PM IST

रांची। पैगंबर मुहम्मद पर बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा दिए गए बयान पर विरोध प्रदर्शन दिन-ब-दिन हिंसक रूप लेते जा रहे हैं। यूपी, जम्मू-कश्मीर के बाद सांप्रदायिकता की यह आंच झारखंड तक पहुंच चुकी है। राज्य की राजधानी रांची में शुक्रवार को नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुआ। आगजनी और पथराव के दौरान पुलिस फायरिंग में 35 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। इस गोलीबारी में सात प्रदर्शनकारी व अन्य लोग गोली लगने से घायल भी हुए हैं। रांची में मौजूद बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन की गाड़ी को भी उपद्रवियों ने नहीं बख्शा। हालांकि, बिहार सरकार के मंत्री सुरक्षित हैं।

नमाज के बाद हुई हिंसा के बीच हिंदू संगठन भी सामने आए

प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी महावीर मंदिर के पीछे छिपकर पत्थरबाजी करने लगे। पुलिस पर की गई पत्थरबाजी के दौरान मंदिर पर भी किन्हीं लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। इसके बाद हिंदू संगठन के लोग भी हिंसा पर उतर आए। पुलिस ने आंदोलन हिंसक देखते हुए जिले में कर्फ्यू लगा दी है। शनिवार की शाम छह बजे तक इंटरनेट सर्विसेस को भी बैन कर दिया गया है।

पुलिसकर्मी अधिकारी से फोर्स के लिए गिड़गिड़ाता रहा, पत्थर चलता रहा

रांची में नमाज के बाद जब पत्थरबाजी शुरू हुई तो फोर्स कम देखकर एक पुलिसकर्मी अपने सीनियर अधिकारी को फोन पर गिड़गिड़ाने लगा कि सर, पत्थर चल रहा है, हम सब चारों ओर से घिर गए हैं। फोर्स भेज दीजिए। उसने यह भी बताया कि उसे कमर व शरीर के कई जगह पर पत्थर लगे हैं। कई अन्य साथी भी फंसे हुए हैं। भीड़ पर काबू बिना फोर्स नहीं किया जा सकता। हालांकि, नमाज के दौरान रांची के डीआईजी अनीश गुप्ता खुद ही लीड कर रहे थे। भीड़ को काबू करने के लिए आंसू के गोले भी दागे गए। बता दें कि नमाज के वक्त ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी। काफी फोर्स भी थी लेकिन भीड़ के आगे सब कम पड़ गई।

यह भी पढ़ें:

गुजरात यात्रा के दौरान जब अपने शिक्षक से मिले पीएम मोदी, भावुक पल को देख कौन Nostalgic न हो जाए

Tripura Assembly byelection: मुख्यमंत्री माणिक साहा समेत 22 कैंडिडेट्स मैदान में, एक पर्चा खारिज

आयुर्वेद को अपनाएंगे सशस्त्र बल, देश की सेनाओं का आयुर्वेद पर बढ़ रही निर्भरता, जानिए क्यों?

Rajya Sabha Election results 2022: जानिए किसको, किस राज्य और पार्टी से मिली जीत, पूरी लिस्ट देखें

पाकिस्तानः परवेज मुशर्रफ के निधन की खबर पर परिवार ने कहा- वेन्टिलेटर पर नहीं, फेल हो रहे ऑर्गेन-रिकवरी मुश्किल

Read more Articles on
Share this article
click me!