टॉयलेट गई नाबालिग बुआ-भतीजी को अंधेरे में उठा ले गए आरोपी, दोनों से हुई दरिंदगी

Published : Sep 16, 2022, 03:47 PM ISTUpdated : Sep 16, 2022, 05:09 PM IST
टॉयलेट गई नाबालिग बुआ-भतीजी को अंधेरे में उठा ले गए आरोपी, दोनों से हुई दरिंदगी

सार

झारखंड राज्य एक बार फिर शर्मसार हुआ है। जहां  फिर दो नाबालिगो के साथ रेप की वारदात हुई है। पीड़िताओं ने पुलिस शिकायत में बताया कि शाम के समय शौच के लिए जाते समय अंधेरे का फायदा उठा दो बदमाशों ने उनके साथ गलत किया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

रामगढ़: झारखंड में रेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब झारखंड के रामगढ़ जिले में दो नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों पीड़िताएं रिश्ते में बुआ - भतीजी है। दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया हुआ। मामला जिले के गोला प्रखंड के बरलंगा थाना क्षेत्र का है। पीड़िताओं के परिजनों ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। दोनों आरोपी सचिन महतो (23) और जुरेन महतो (20)  पर केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। दोनों पीड़ितों का पुलिस ने रामगढ़ सदर अस्पताल में मेडिकल कराया। जहां दोनों के साथ रेप की पुष्टि हुई। पीड़िता बुआ 11वीं की छात्रा है जबकि भतीजी 8वीं में पढ़ती है। घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है। 

अगवा कर दिया घटना को अंजाम
पीड़िताओं ने पुलिस को बताया है की गुरुवार की देर शाम दोनों शौच के लिए घर के पास ही खेत में गई थी। इसी दौरान गांव के दोनों युवक वहां पहुंच गए। अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों को जंगल की और जबरन ले गए जहां दोनों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। विरोध करने के बाद भी दोनो आरोपी नहीं माने। पीड़िताओं का आरोप है की दोनों ने उनके साथ मारपीट भी की। दुष्कर्म करने के बाद दोनों आरोपी उन्हे जंगल में ही छोड़ भाग गए। किसी तरह दोनों अपने घर पहुंचे और परिजनों को मामले की जानकारी दी।  जिसके बाद घरवालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस देर रात ही गांव पहुंची। 

तुरंत हरकत में आई पुलिस
शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई। देर रात ही पुलिस गांव पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पीड़िताओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जिले के एसपी पीयूष पांडेय ने बताया की मेडिकल रिपोर्ट में दोनों नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है दुष्कर्म करने के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत एक केस दर्ज किया गया है। शौच के लिए गई छात्राओं के साथ गांव के ही 2 युवकों ने दुष्कर्म किया था। एक की उम्र 15 साल है जबकि दूसरी पीड़िता 13 साल की है।

यह भी पढ़े- राजस्थान के सांसद के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा: राजनीतिक पावर के गलत इस्तेमाल का लगा आरोप

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC Class 10th Result 2026: कब आएगा झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट? जानें डेट लेटेस्ट अपडेट, कहां-कैसे चेक करें
JAC Board 10th Result 2026: रात में लाइव हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट, सुबह गायब! मार्कशीट स्क्रीनशॉट हो रहा वायरल