
रांची (झारखंड). झारखंड राज्य की राजधानी रांची में बीच सड़क पर एक महिला सिपाही ने ऑटो चालक पर जमकर थप्पड़ बरसाएं। महिला सिपाही द्वारा की गई चालक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जब महिला आरक्षी चालक को थप्पड़ मार रही थी उस समय बीच रोड पर लोगों की काफी भीड़ लगी थी। चालक बार-बार महिला आरक्षी से कह रहा था कि मेरी गलती क्या है। जानकारी के अनुसार हिनू चौक, इंदिरा पैलेस के सामने एक ऑटो ने स्कूटी से थाना जा रही महिला आरक्षी को टक्कर मार दी। टक्कर से महिला आरक्षी स्कूटी सहित जमीन पर गिर गई। उसे चोट आई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो को रोक लिया। सड़क से उठने के बाद गुस्से में महिला आरक्षी ने ऑटो चालक की जमकर पिटाई की।
चालक पिटता रहा, लोग तमाशा देखते रहे
बीच सड़क पर ऑटो चालक को महिला आरक्षी पिटती रही और लोग तमाशा देखते रहे। धक्का मारने के बाद ऑटो का चालक इस बात पर अड़ा रहा कि उसकी गलती नहीं है। जबकि उसने किनारे चल रही महिला आरक्षी की स्कूटी को टक्कर मारी। महिला आरक्षी ने फोन कर ट्रैफिक पुलिस को बुलाया। ट्रैफिक पुलिस उसका ऑटो जब्त कर थाने ले गई। चालक की मेडिकल जांच हुई। क्योंकि वह नशे में लग रहा था।
रांची में ऑटो से होती है सबसे अधिक दुर्घटनाएं
रांची में सबसे अधिक दुर्घटना की आशंका ऑटो से ही रहती है। इसी साल जनवरी में बड़े वाले ऑटो ने तेज गति में एक महिला को बिरसा चौक पर टक्कर मार दी थी। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पैसेंजर उठाने के चक्कर में अक्सर ऑटो चालक अचानक ही बाएं मुड़कर रुक जाते हैं, इससे ऑटो के पीछे चलने वाले वाहन आकर टकरा जाते हैं। ऑटो चालकों पर ट्रैफिक पुलिस भी कार्रवाई नहीं करती। पर बाइक सवार बिना हेलमेट दिख जाए, तो तुरंत चालान कर देती है।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।