कॉमनवेल्थ 2022 में देश और झारखंड का नाम रोशन करने वाले सभी खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत, सीएम ने की मुलाकात

Published : Aug 16, 2022, 09:07 PM IST
कॉमनवेल्थ 2022 में देश और झारखंड का नाम रोशन करने वाले सभी खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत, सीएम ने की मुलाकात

सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में देश व झारखंड राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का प्रदेश पहुंचने पर एयरपोर्ट में हुआ भव्य स्वागत। इसके साथ ही सभी मेडल प्राप्त खिलाड़ियों से सीएम हेमंत सोरेन ने की मुलाकात।

रांची( झारखंड): इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम 2022 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैडल प्राप्त करने  वाले खिलाड़ी मंगलवार 16 अगस्त के दिन झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। जहां वहां स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ लोग एयरपोर्ट पहुंचे। पदक विजेता  खिलाड़ियों को उनके स्वागत के लिए पहुंचे लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया। झारखंड की महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने लॉन बॉल में पदक हासिल कर झारखंड के साथ साथ देश का नाम भी रौशन किया है। खिलाड़ियों ने रांची पहुंच सीएम हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की। जानकारी हो कि कॉमनवेल्थ गेम में झारखंड की महिला खिलाड़ी लवली चौबे और रूपा रानी तुर्की को गोल्ड मेडल मिला है। वहीं पुरुष खिलाड़ियों में सुनील बहादुर, दिनेश कुमार और चंदन सिंह को सिल्वर मेडल जितने सफलता पाई है।

सीएम ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी  स्वर्ण पदक धारी खिलाड़ियों से मुलाकात की। साथ ही खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए यह गर्व की बात है कि झारखंड के खिलाड़ी देश के लिए गोल्ड मेडल जीत रहे हैं। यह झारखंड के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया साथ ही खिलाड़ियों के साथ कुछ समय भी बिताया। 

इन खिलाड़ियों को किया गया है सम्मानित
झारखंड की लोन बॉल में गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला खिलाड़ी रूपा रानी तुर्की और लवली चौबे के अलावा साथ ही सिल्वर मेडल जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी सुनील बहादुर, दिनेश कुमार और चंदन सिंह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उनके उज्वल भविष्य की कामना की।  सीएम से वाहवाही ले खिलाड़ी भी खुश दिखे।

यह भी पढ़े- राजस्थान का लाल जम्मू कश्मीर में हुआ शहीद: ITBP की 100 फीट खाई में गिरी बस हादसे में शामिल था जवान

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JPSC-JSSC Case: भर्ती रद्द मामले में सरकार ने मांगा और वक्त, हाईकोर्ट में 18 सितंबर को अगली सुनवाई
Jharkhand Scam: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा घोटाले में CID का बड़ा एक्शन, दो गिरफ्तार