हेमंत सोरेन के करीब के घर ED की रेड, झारखंड के 17 ठिकानों पर चल रही है छापामार कार्रवाई, जानें क्या है मामला

ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर रेड कर रही है। प्रेम प्रकाश के हरमू समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। जबकि राज्य में कुल 17 जगहों पर ईडी रेड कर रही है।  

Pawan Tiwari | Published : Aug 24, 2022 5:14 AM IST

रांची. ईडी और सीबीआई को टीम देश के विभिन्न ठिकानों पर बुधवार सुबह से रेड कर रही है। झारखंड में भी ईडी की रेड चल रही है। अवैध माइनिंग से जुड़े मामले को लेकर ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर रेड कर रही है। प्रेम प्रकाश के हरमू समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। जबकि राज्य में कुल 17 जगहों पर ईडी रेड कर रही है। हरमू में प्रेम प्रकाश के जिस ठिकाने पर रेड जारी है वहां पहले प्रेम प्रकाश का ऑफिस संचालित था। लेकिन कुछ दिनों से ऑफिस बंद पड़ा है। रेड सुबह 7 बजे से चल रही है। अवैध माइनिंग को लेकर ईडी ने प्रेम प्रकाश से पूर्व में पूछताछ की थी। फिर उन्हें छोड़ दिया गया था। प्रेम प्रकाश को सीएम हेमंत सोरेन का करीबी माना जाता है। बताया जाता है प्रेम प्रकाश का मुख्ययमंत्री कार्यालय में सीधा हस्तक्षेप रहता है। 

मनी लॉन्ड्रिंग में प्रेम प्रकाश का भी नाम आया था सामने
मनरेगा घोटाला और अवैध खनन में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच के क्रम में सीएम के करीबी प्रेम प्रकाश का नाम भी सामने आया था। ईडी ने प्रेम प्रकाश से काफी समय तक पूछताछ की थी और उनके दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी को विदेशी नस्ल के कछुआ और करोड़ों रुपए के लेनदेन से संबंधित दस्तावेज हाथ लगे थे। हालांकि, पूछताछ के बाद ईडी ने प्रेम प्रकाश को छोड़ दिया था लेकिन बुधवार को अचानक ईडी की टीम प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। 

निशिकांत दूबे ने किया ट्वीट
सीएम के करीबी प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। इसपर देवघर से भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा कि झारखंड में पलामू के सरगना प्रेम प्रकाश जी 20 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी। काफी सरकारी लेन-देन की जानकारी। मैंने कहा है कि अगस्त पर नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें-  बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा एक्शन: लालू के करीबी सुनील सिंह के घर CBI रेड, झारखंड में ED का छापा

Share this article
click me!