झारखंड की राजधानी में हुई वारदात... हथियार के बलपर पेट्रोल पंप में घुसे लुटेरे, वेपन के दम पर की लूट

Published : Aug 13, 2022, 10:19 PM IST
झारखंड की राजधानी में हुई वारदात... हथियार के बलपर पेट्रोल पंप में घुसे लुटेरे, वेपन के दम पर की लूट

सार

झारखंड की राजधानी रांची मे फिर अपराध की वारदात सामने आई है। जहां हथियार लिए बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बंदूक की नोक पर उन्होंने 2.73 लाख की लूट। मामलें में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।

रांची (झारखंड). झारखंड की राजधानी रांची के इटकी में लूटेरों ने शुक्रवार रात वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों थाना क्षेत्र के राँची-गुमला मुख्य मार्ग NH23 पर पलमा गांव स्थित भूमिजा फ्यूल पेट्रोल पंप से 2.73 लाख रुपए लूट लिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। शनिवार को इसका फूटेज सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बारे में पेट्रोल पंप के संचालक गौतम कुमार कुशवाहा ने बताया कि सभी लूटेरे पेट्रोल पंप की दक्षिणी दिवार को फांद कर अंदर आए थे। उसके बाद लूटेरे काउंटर पर पहुंचे और वहां रखे सारे पैसे लेकर पैदल ही फरार हो गए। 

लूटेरों ने कपड़े से ढक रखा था चेहरा
गौतम ने बताया कि सभी लूटेरों ने अपना चेहरा कपड़ा से ढ़क रखा था। सभी के पास हथियार भी थे। घटना के समय पंप के मैनेजर नितेश कुमार सोनी सहित कुल चार कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। लूटेरों ने हथियार का भय दिखा सभी को चुप करा रखा था। उन्होंने कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की भी की। लूटेरों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फूटेज खंगाले। फूटेज के आधार पर पुलिस लूटेरों को पहचानने की कोशिश कर रही है। इसके साथ पुलिस लूटेरों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है। 

पहले से रेकी कर बनाई योजना
पेट्रोल पंप के संचालक गौतम ने बताया कि लूटपाट की घटना की फूटेज देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे लूटेरे पेट्रोल पंप को अच्छी तरह से जानते थे। अपराधियों ने पहले ही पेट्रोल पंप को अच्छी तरह देख लिया था। वे पहले से इसकी रेकी कर योजना बनाए होंगे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि दीवार लांघकर लुटेरे कुछ देर तक दीवार के सहारे खड़े रहे। . उसके बाद एक-एक करके काउंटर की ओर आए। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि चार की संख्या में लुटेरे चेहरे को छुपाए हुए हैं।  साथ ही उनके हाथ में हथियार भी हैं।

यह भी पढ़े- गया जिले के ये गांव बन रहे साइबर अपराधियों का हब...चंद मिनट में हजारों रुपए खाते से कर देते है साफ

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JPSC-JSSC Case: भर्ती रद्द मामले में सरकार ने मांगा और वक्त, हाईकोर्ट में 18 सितंबर को अगली सुनवाई
Jharkhand Scam: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा घोटाले में CID का बड़ा एक्शन, दो गिरफ्तार