
रांची. झारखंड से एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जो राज्य सरकार और यहां के हेल्थ विभाग के दावों की पोल खोलती है। यहां स्वास्थ्य व्वयस्थाओ का आलम यह है कि गिरिडीह के एक सरकारी अस्पताल में चूहों ने एक नवजात के घुटनों और अन्य अंगों को कुतर दिया गया। शिशु को गंभीर हालत में धनबाद के शाहिद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती किया गया है। इस घटना के आने के बाद प्रशासन से लेकर सरकार तक में हड़कंप मच गया है।
दो कर्मचारियों को इस गलती पर नौकरी से निकाला
मामला सामने आते ही हेल्थ विभाग के अधिकारियों ने फौरन मामले को संज्ञान में लिया। जिसके बाद दो आउटसोर्स कर्मचारियों को ड्यूटी से हटा दिया गया। वहीं मामले जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।
नवजात का शरीर देखते मां के उड़े होश
बता दें कि गिरिडीह की रहने वाली ममता देवी की डिलीवरी 29 अप्रैल सरकारी अस्पताल में हुई थी। उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि बच्ची को जन्म के बाद सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसलिए उसे अस्पताल के मॉडल मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ वार्ड भर्ती कराया गया था। वह अपनी बच्ची को देखने के लिए पहुंची तो बच्ची के घुटने पर चूहों के कुतरने से गहरा घाव देखा। साथ शरीर के अंगों को भी चूहों ने कुतरा हुआ था। फिलहाल बच्ची को धनबाद रेफर कर दिया गया है।
झारखंड स्वास्थ विभाग को भेजी शिकायत
वहीं इस पूरे मामले पर एसएनएमएमसीएच में बाल रोग विभाग के प्रमुख अविनाश कुमार ने बताया कि शिशु के घुटने पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। नवजात के बेहतर इलाज के लिए एक सर्जन को उसे देखे के लिए कहा है। वहीं गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लाकड़ा ने बताया कि अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए झारखंड स्वास्थ विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र भेज दिया गया है। आदेश आने के बाद उनपर कार्रवाई की जाएगी।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।