रुबिका हत्याकांड में नए साल के पहले दिन बड़ा खुलासा, मर्डर के 14 दिन बाद मिली खोपड़ी...पति ने किए थे 20 टुकड़े

Published : Jan 01, 2023, 03:43 PM ISTUpdated : Jan 01, 2023, 04:41 PM IST
रुबिका हत्याकांड में नए साल के पहले दिन बड़ा खुलासा, मर्डर के 14 दिन बाद मिली खोपड़ी...पति ने किए थे 20 टुकड़े

सार

झारखंड के साहिबगंज में लव मैरिज के एक महीने बाद एक आदिवासी लड़की से शादी करने के बाद उसके पति दिलदार अंसानी ने हत्या कर दी थी। लाश के करीब 20 टुकड़े किए थे। जिन्हें अलग अलग स्थानों पर फेंक दिया था। अब 14 दिन बाद उसका सिर तालाब में मिला है।

रांची. करीब 15 दिन पहले हुए झारखंड के साहिबगंज जिले में रिबिका पहाड़िन की बेहरमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बाल्कि, रिबिका का पति दिलदार अंसारी था। आरोपी ने जिस क्रूरता से अपनी बीबी की हत्या की थी वह हैवानियत थी। जानवरों की तरह शव के 20 टुकड़े कर फेंक दिए थे। सिर समेत दो टुकड़े गायब थे। लेकिन अब इस मामले में सिर समेत दो टुकड़ों को भी बरामद कर लिया है।

सब्जी की तरह बटोरे थे रिबिका के लाश के टुकड़े
दरअसल, पुलिस ने रिबिका के शव के लापता दो दुकड़ों की तलाश पिछले 14 दिन से जारी थी। रविवार को साहिबगंज के बोरियों थाना क्षेत्र में मौजूद तालाब में पुलिस ने कुछ मछुआरे तालाब में उतारे थे, इसी दौरान उन्हें तालाब के अंदर से एक महिला का सिर मिला। जिसकी पहचान कराने के बाद शव को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया। इस सिर की पहचान रुबिका पहाड़िन के सिर के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए सिर को कब्जे में लेकर फोरेंसिक लैब भेज दिया है। वहीं रिबिका के माता-पिता का डीएनए सैंपल भी लिया गया है। रिबिका आदिम पहाड़िया जनजातीय समुदाय की थी। रिबिका शादी से पहले साहेबगंज के डोडा पहाड़ में अपने परिवार के साथ रहती थी। वह अपने परिवार में 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। जबिक उसकी हत्या करने वाला आरोपी दिलदार अंसारी एक विशेष समुदाय से आता है।

जानिए कब और कहां-कैसे की थी रिबिका की हत्या
दरअसल, यह पूरा मामला साहिबगंज के बोरियों थाना क्षेत्र का है। जहां रिबिका पहाड़िन नाम की महिला की हत्या उसके ही पति दिलदार ने 17 दिसंबर को कर दी थी।  हत्या के बाद उसने अपने पिता मुस्तकीम, मां मरियम खातून, पहली पत्नी गुलेरा अंसारी, भाई अमीर अंसारी, महताब अंसारी, बहन सरेजा खातून आदि के साथ मिलकर उसके शव के 20 टुकड़े किए और इधर उधर फेंक दिया था। जिसे कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे। जब लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचित कर बुलाया। इस मामले में पुलिस अब तक दस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

क्यों लव मैरिज करने के एक महीने बाद पति ने रिबिका को मार डाला
हैरानी की बात है कि आरोपी दिलदार अंसारी ने रिबिका से महज एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी। हालांकि दोनों दो साल से रिलेशन में थे। वह शादी करना चाह रहे थे, लेकिन रिबिका के पिता सुर्जा पहाड़िया और मां चांदी पहाड़िन दोनों के संबंधों का विरोध कर रहे थे। इसके बाद वह घर से भाग गए और लव मैरिज कर ली। आरोपी पहले से शादीशुदा था। उसका एक बच्चा भी था।रिबिका से शादी करने के बाद दिलदार अपने घर पहुंचा। जहां उसकी पहले से पहली पत्नी मौजूद थी। तीनों साथ रहने लगे। एक सप्ताह तक तो सब ठीक चला, लेकिन फिर तीनों के बीच झगड़ा होने लगा था। बस इसी से छुटकारा पाने के लिए दिलदार ने रिबिका की हत्या कर दी।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रांची में CA बेटे की मौत, जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही वकील मां और बेटी
Ranchi Weather Update: 26 जनवरी को रांची में कितनी पड़ेगी ठंड? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल