बच्चों की एक छोटी सी शरारत पड़ी बहुत महंगी, नहीं तो मौत के मुंह में समां जाते एक ही परिवार के 14 लोग

Published : Nov 05, 2019, 03:54 PM IST
बच्चों की एक छोटी सी शरारत पड़ी बहुत महंगी, नहीं तो मौत के मुंह में समां जाते एक ही परिवार के 14 लोग

सार

एक परिवार के 14 लोग सोमवार शाम को एक मंदिर से पूजा कर वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान आगे बैठे बच्चों ने शरारत करते हुए ऑटो की हेड लाइट को स्विच ऑफ कर दी। जिसके चलते तेज रफ्तार में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। 


गोड्डा (झारखंड). कभी-कभी नादान बच्चों की शरारत बहुत मंहगी पड़ जाती है। एक ऐसी ही घटना झारखंड से सामने आई है, जहां बच्चों की चंचलता या शरारत से एक भीषण हादसा हो गया। लेकिन गनीमत यह रही की 14 लोगों का पूरा परिवार मौत के मुंह में जाने से बच गया। 

बाल-बाल बच गया पूरा परिवार
दरअसल, सोमवार रात को गोड्डा-भागलपुर NH 333 A पर एक ऑटो तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सभी 14 लोग घायल हो गए। जिनको स्थानीय लोगों ने पास के अस्पताल में एडमिट कर दिया गया है। वहीं तीन इस दुर्घटना में गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं। जिनको भागलपुर रेफर कर दिया गया।

बच्चों की यह शरारत पड़ी बहुत महंगी
बता दें कि एक परिवार के 14 लोग सोमवार शाम को गोड्डा के योगिनी मंदिर से पूजा कर वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान आगे बैठे हुए किन्हीं बच्चों ने शरारत करते हुए ऑटो की हेड लाइट को स्विच ऑफ कर दी। जिसके चलते ड्राइवर को रास्ता दिखाई नहीं दिया और वह पलट गया। 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

वायरल कोर्ट वीडियो: डांट, आंसू और फिर हौसला...जज साहिबा की जमकर हो रही तारीफ
IMD Weather Forecast: फिर बढ़ रही गर्मी? जानिए दिल्ली-यूपी, एमपी-छत्तीसगढ़ से बिहार-झारखंड तक मौसम का पूरा हाल