Shocking: 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 10 लोगों ने किया गैंगरेप, बॉयफ्रेंड को बुरी तरह से पीटा

Published : Oct 22, 2022, 12:44 PM ISTUpdated : Oct 22, 2022, 05:03 PM IST
Shocking: 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 10 लोगों ने किया गैंगरेप, बॉयफ्रेंड को बुरी तरह से पीटा

सार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में करीब 10 लोगों ने एक 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। मामला 20 अक्टूबर की शाम का बताया जाता है। पीड़िता अपने बॉयफ्रेंड के साथ टू व्हीलर पर कहीं जा रही थी, तभी आरोपियों ने उसे पकड़कर घटना को अंजाम दिया।

चाइबासा(Chaibasa). झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में करीब 10 लोगों ने एक 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि पीड़िता इस समय वर्क फ्रॉम होम कर रही है। वो गुरुवार(20 अक्टूबर) शाम अपने प्रेमी के साथ टू व्हीलर से कहीं जा रही थी। घटना चाईबासा में पुराने हवाई अड्डे के पास हुई। इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। (DEMO PIC)

यह है पूरा मामला..
पुलिस ने कहा कि 8-10 आदमियों के एक समूह ने कपल को रोका, प्रेमी को पीटा और एक सुनसान जगह पर ले जाकर महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया। एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना के पीछे लोगों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला एक नामी आईटी कंपनी में काम करती है। रेप के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गए। उन्होंने उसका पर्स और मोबाइल फोन भी छीन लिया। महिला किसी तरह घर पहुंची और अपने परिवार को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

रेप के मामलों में  7वें नंबर पर है झारखंड
हाल में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) गृह मंत्रालय की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई थी। इसके अनुसार, रेप के मामलों में झारखंड का 7वां स्थान है। पहले नंबर पर राजस्थान (6074), दूसरे पर मध्य प्रदेश (2898), तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश (2668), चौथे नंबर पर महाराष्ट्र (2496), पांचवें पर असम (1709), छठे स्थान पर हरियाणा (1697) है। झारखंड के बाद आठवें नंबर पर आंध्र प्रदेश (1298), नौवें नंबर पर छत्तीसगढ़ (1088) और दसवें नंबर पर पश्चिम बंगाल (911) है। 

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरों ने देश के अलग अलग राज्यों में हुए अपराधों को लेकर साल 2021 के आंकड़े जारी किए थे। जिसमें रेप केस के 1425 मामलों के साथ देश में झारखंड राज्य 7वें नंबर पर है। एनसीआरबी के अनुसार प्रदेश में 18 से 30 वर्ष की महिलाए सबसे असुरक्षित।  रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में वर्ष 2021 में दुष्कर्म के 1425 मामले दर्ज किए गए। जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में औसतन हर 6 घंटे में दुष्कर्म की एक घटना हो रही है। ये वो आंकड़े है जो थाना में रजिस्टर्ड हुए। इसके अलावा झारखंड में महिलाओं पर हमला करने के 164 मामले दर्ज हुए। दहेज के 1805, दुष्कर्म के प्रयास का 164, 55 मामले गैंगरेप के और 46 ऐसे मामले दर्ज किए गए जिसमें महिलाओं को दोबारा दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। वहीं वर्ष 2021 में झारखंड में दुष्कर्म मामले के 720 लोगों को सजा सुनाई गई जिसमें 703 पुरुष और 17 महिला आरोपी शामिल है। 

यह भी पढ़ें
ये कैसा न्याय? कोर्ट का अजीब फैसला सुनकर मां-बाप से लिपटकर रो पड़ी पाकिस्तान की पीड़ित ये हिंदू लड़की
BDS स्टूडेंट सुसाइड केस: क्लासमेट की हरकतों ने कर दिया मरने को मजबूर, 3 दिन दर्द झेलते हुए रुकी सांसें

 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Redbird Airways का मालिक कौन है? जानें झारखंड में क्रैश एयर एम्बुलेंस के ऑनर की एविएशन जर्नी
Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, डॉ-नर्स, मरीज सब स्वाहा!