
लातेहार. झारखंड के लातेहार में गुरुवार के दिन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल नक्सलवाद की समस्या से पीड़ित है। इसलिए राज्य को इससे मुक्त कराने के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा लगातार प्रोत्साहन कार्यक्रम के अलावा उचित कार्यवाही की जाती है। इसी कड़ी में दिवाली के पहले पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में 5 लाख का ईनामी एक सब जोनल कमांडर पकड़ाया है। पुलिस ने इसके अलावा अन्य प्रतिबंधित संगठन से महिला माओवादी को भी अरेस्ट किया है।
5 लाख का था ईनाम, दर्जन भर से ज्यादा केस में था वांटेड
पलामू रेंज के डेप्यूटी इंस्पेक्टर जनरल राज कुमार लाकड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमे गुप्तचरों से प्रतिबंधित संगठन भाकपा के सब जोनल कमांडर के उसके गांव में होने की जानकारी मिली। उसके द्वारा मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए छतपुर थाना क्षेत्र के बगिया गांव से अरेस्ट किया गया है। संगठन नेता की पहचान राम प्रसाद यादव उर्फ प्रसाद जी के रूप में की गई है। उसको रांची से 200 किमी दूर उसके गांव से अरेस्ट किया गया है। पुलिस निरीक्षक ने आगे बताया कि आरोपी के ऊपर सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा 5 लाख का ईनाम निर्धारित किया गया था इसके साथ ही वह एक दर्जन से अधिक मामलों में वांटेड अपराधी था। लाकड़ा ने कहा कि हिंसा में शामिल उग्रवादियों को किसी भी हाल मे छोड़ा नहीं जाएगा, साथ ही संगठन के कमांडर के पकड़े जाने के बाद संभावना है कि कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
दो अलग समूहों के कमांडर पकड़ाए
वहीं दूसरी कार्यवाही में पुलिस ने अन्य बैन नक्सली संगठन झारखंड जन-मुक्ति परिषद के एरिया कमांडर और उसी संगठन के एक इंफॉर्मर को दोपहर के समय अरेस्ट किया है। लातेहर के पुलिस एसपी अंजनी रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि कमांडर के पास से जिंदा गोलियां और इंसास राइफल के मैग्जीन बरामद किया गया है। इसके अलावा जिले के ही मनिका थाना क्षेत्र से एक अन्य चरमपंथी संगठन झारखंड क्रांति मोर्चा की एक महिला सदस्य को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस इनसे पूछताछ कर और जानकारी जुटाने में लगी है।
यह भी पढ़े- झारखंड पुलिस को बड़ी सफलताः नक्सलियों द्वारा छुपाए गोला, बारूद किया बरामद, पकड़े गए नक्सली ने दी थी जानकारी
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।