बुजुर्ग महिला ने बॉक्स खोला तो हैरान रह गई, ठग्स ऑफ धनबाद का हुई शिकार

Published : Sep 11, 2022, 02:52 PM IST
बुजुर्ग महिला ने बॉक्स खोला तो हैरान रह गई, ठग्स ऑफ धनबाद का हुई शिकार

सार

झारखंड के धनबाद जिले में इन दिनों एक गिरोह सक्रिय है जो लोगों से पाउड़र का प्रचार करने के नाम पर लोगों के सोने के आभूषण लूट लेते हैं।  गिरोह के ठग ने बुजुर्ग दंपति के तीन लाख के गहने ले कर फरार हो गए। 

धनबाद. झारखंड के इन दिनों ठग्स ऑफ धनबाद चर्चा का विषय है। ये ठग लोगों को भरोसा दिला गहने साफ करने के बहाने उनसे गहने लेते हैं उसके बाद गहने लेकर फरार हो जाते हैं। यह गिरोह जिले में फिर से सक्रिय हो गए हैं। ताजा मामले में गिरोह के ठग ने बुजुर्ग दंपति के तीन लाख के गहने ले कर फरार हो गए। 

पहली चांदी के गहने को साफ कर भरोसा दिलाया फिर सोने के गहने ले फरार हो गया
बुजुर्ग महिला अपने पति के साथ गांधी नगर में रहती है। दो ठग सोने चांदी के गहनों की सफाई करने के नाम बुजुर्ग के घर पहुंचे। पहले झांसे में लेने के लिये चांदी के गहने, मूर्ति को सफेद पाउडर से साफ कर दिखाया। उसके बाद सोने के गहने को साफ करने की बात कही। बुजुर्ग महिला ने कान के सोने के आभूषण, गले की चेन और अंगूठी दे दी। इसी दौरान उन्होंने डिब्बे में पाउडर के साथ गहने साफ करने के नाम पर बंद किया जबकि, वास्तविकता में गहने डिब्बे में डाले ही नहीं। उन गहनों को कहीं और छुपा लिया गया था। उसके बाद ठगों ने बुजुर्ग पुरुष को किसी बहाने रसोई भेज दिया और महिला को खाली डिब्बा थमा कर फरार हो गए।

पाउडर का प्रचार करने पहुंचे थे दो युवक
ठगी की शिकार हुई महिला ने कहा कि दो व्यक्ति उसके घर पहुंचे। दोनों ने कहा कि हम पाउडर का प्रचार कर रहे हैं। बहुत जल्द यह पाउडर मार्केट में उपलब्ध होगा। फिर उस पाउडर से उन्होंने पहले पीतल की मूर्ति और लोटे की सफाई की। फिर उसने कहा कि सोने और चांदी भी बड़ी आसानी से साफ होते हैं। महिला ने उसे गले में पहने सोने की चेन, हाथ की अंगूठी और कान की बाली साफ करने के लिए दे दी। गहनों को डिब्बे में बंद कर सफाई करने लगा और खाली डब्बा देकर भाग निकला। महिला ने बताया कि ठगों ने चकमा देकर कब गहने अपने पास में रख लिया पता नहीं चला। ठगी का शिकार हुई बुजुर्ग महिला का नाम पुष्पा देवी है, जबकि उनके पति का नाम शिशुपाल सिंह है। शिशुपाल सिंह रिटायर्ड फौजी हैं।

इसे भी पढ़ें-  ढाई महीने से लापता भाई के साथ बहन ने कर दी शर्मनाक हरकत, पुलिस को गुमराह करने के लिए करती थी ऐसा काम

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया
झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम