झारखंड के रांची जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में एक बहन ने अपने भाई की हत्या कर उसका शव दफना दिया। बताया जा रहा है कि उसका किसी युवक से प्रेम संबंध था जिसका विरोध भाई लगातार कर रहा था। पुलिस ने बहन को अरेस्ट कर लिया। 

रांची. झारखंड में रिश्ते को शर्मशार करने का एक मामला प्रकाश में आया है। बहन ने अपने भाई के साथ ऐसा किया कि हर कोई चौंक गया। दरअसल, ढाई महीने से लापता युवक का शव उसी के बहन के घर के आंगन में मिला। बहन ने अपने प्रेमी मो इजराईल उर्फ सोनू के साथ मिल इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया और शव को अपने घर के आंगन में ही गाड़ दिया। बहन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आशंका जता रही है कि प्रेम प्रसंग में युवक की बहन ने प्रेमी के साथ मिल इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के अपनी बहन की प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। जिसका वह विरोध करता था। यह घटना रांची के पतरातू थाना क्षेत्र की है। शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया चल रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

30 जून से लापता था युवक
रांची के पतरातू के बरतुआ निवासी रोहित महतो (22) 30 जून को रांची के चुटिया से लापता हो गया था। उसके पिता नरेश महतो ने चुटिया थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरु की तो रोहित का मोबाइल लोकेशन पतरातू में मिला। यहां बिजली विभाग के सरकारी क्वार्टर संख्या एफ-235 में रोहित की बड़ी बहन चंचल कुमारी रहती थी। पुलिस चंचल के घर पहुंची। उससे लगातार पूछताछ की तो वह टूट गई। जिसके बाद उसने बताया कि भाई की हत्या कर शव को घर के आंगन में ही दफना दिया है। जिसके बाद पुलिस ने रोहित का शव बरामद करते हुए बहन को गिरफ्तार कर लिया। चंचल ढाई माह तक पुलिस को भटकाती रही। कहीं भी किसी कि लाश मिलती तो चंचल खुद मौके पर जाकर लाश की फोटो खिंचती और पुलिस को बताती थी कि शव भाई का नहीं है। किसी को भनक भी नहीं लगी कि बहन ने ही रोहित की हत्या की है। 

गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
गिरफ्तारी के बाद भी चंचल कुमारी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशीश की। पूछताछ में चंचल ने पुलिस को बताया है कि रोहित नशीली दवाओं का सेवन करता था। घटना के दिन भी भाई ने दवा का ओवरडोज ले लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। वह घबरा गई और शव को घर के आंगन में दफना दिया। हालांकि पुलिस को उसकी बातों पर यकीन नहीं हो रहा है। इधर, परिजनों ने भी बताया कि रोहित नशीली दवाओं के सेवन करने का आदी था। चुटिया में रहने वाले अपने ममेरे भाई दिलीप के पास रहकर वह अपना इलाज करवा रहा था। 30 जून को चंचल कुमारी ने रोहित को फोन कर पतरातू बुलाया था। वह खुद रोहित को रिसिव करने चांदनी चौक गई थी। जिसके बाद से रोहित का कुछ पता नहीं चल पाया था। 

प्रेमी की तलाश कर रही पुलिस
बताया जा रहा है कि पास ही के एक गांव में रहने वाले मो इजराईल उर्फ सोनू से चंचल कुमारी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस शक जता रही है कि प्रेमी के साथ मिल चंचल ने इस घटना को अंजाम दिया। रोहित के शव को घर के आंगन में गाड़ना चंचल के अकेले के बस की बात नहीं है। प्रेमी के साथ मिल चंचल ने ऐसा किया होगा। हालांकि अब तक चंचल ने हत्याकांड में प्रेमी के शामिल होने से इनकार किया है।

इसे भी पढ़ें-  भीख मांगने वाली महिला की ईमानदारी देख पुलिस भी हो गई हैरान, लोगों ने ताली बजाकर किया सैल्यूट