आदिवासी महिलाओं से जमीन के लिए विदेशी घुसपैठिए कर रहे शादी, अमित शाह ने दी शॉकिंग जानकारी...

Published : Jan 07, 2023, 09:23 PM ISTUpdated : Jan 07, 2023, 09:32 PM IST
आदिवासी महिलाओं से जमीन के लिए विदेशी घुसपैठिए कर रहे शादी, अमित शाह ने दी शॉकिंग जानकारी...

सार

गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि भाजपा आदिवासी लड़कियों से शादी करने वाले घुसपैठियों की निंदा करती है और इसके खिलाफ युद्ध छेड़ेगी।

Amit Shah big statement: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिलाओं से विदेशी घुसपैठिए शादी कर रहे हैं। यह विदेशी घुसपैठिए आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा करने के लिए यहां की महिलाओं को बहला फुसला कर शादी कर रहे हैं। उन्होंने इन विदेशियों के खिलाफ युद्ध का ऐलान बीजेपी द्वारा करने के बारे में जानकारी दी गई है। शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार, अन्य देशों के आए घुसपैठियों की जांच कराएं जो आदिवासी महिलाओं से शादी करके झारखंड में जमीन हड़पने के लिए आए हैं। 

कब दिया गृह मंत्री ने आदिवासी महिलाओं से शादी वाला बयान?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शनिवार को झारखंड के चाईबासा से 2024 के लोकसभा चुनाव अभियान की वर्चुअल शुरूआत कर रहे थे। शाह ने 'विजय संकल्प महा रैली' में कहा कि हेमंत सोरेन सरकार वोटबैंक के लिए राज्य की महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। वोट बैंक की राजनीति लड़कियों और महिलाओं की पवित्रता की रक्षा से ऊपर नहीं हो सकती। उन्होंने सोरेन सरकार को आदिवासी विरोधी बताते हुए लुटेरों और दलालों द्वारा संचालित सरकार करार दिया। आरोप लगाया कि सोरेन सरकार ने आदिवासियों की जमीनों को घुसपैठियों को सौंप दी है।

बीजेपी आदिवासी महिलाओं से घुसपैठियों की शादी के खिलाफ छेड़ेगी युद्ध

गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि भाजपा आदिवासी लड़कियों से शादी करने वाले घुसपैठियों की निंदा करती है और इसके खिलाफ युद्ध छेड़ेगी। हालांकि, शाह ने किसी भी देश का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए आदिवासी लड़कियों से जबरन शादी कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़प रहे हैं। शाह ने कहा कि हेमंत सरकार को चेतावनी देने आया हूं। झारखंड के लोग सोरेन को कभी माफ नहीं करेंगे। वोट बैंक की खातिर आदिवासी बहनों और माताओं की रक्षा करने से पीछे हटना निंदनीय है।

यह भी पढ़ें:

आटा 160 रु, मटन 1800, तेल 580 रु लीटर, देखिए पाकिस्तान में कैसे मचा हाहाकार

US की टॉप कंपनी में काम करने वाले शक्ल से स्मार्ट शंकर मिश्रा की गंदी हरकत पर दुनिया कर रही थू-थू

एयर इंडिया प्लाइट में बेशर्मी की हद पार करने वाले शंकर मिश्रा की अब गई नौकरी, कंपनी बोली- हम SHOCKED हैं...

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?