एक साथ मौत के मुंह में समा गए दो दोस्त, कार की खिड़की तोड़कर निकाली खून से लथपथ लाशें

Published : Jun 15, 2020, 09:10 PM IST
एक साथ मौत के मुंह में समा गए दो दोस्त, कार की खिड़की तोड़कर निकाली खून से लथपथ लाशें

सार

कोरोना के कहर के साथ-साथ लोग लगातार दर्दनाक हादसे के चलते अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा झारखंड से सामने आया है, जहां ट्रेलर और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।  

सिमडेगा (झारखंड).कोरोना के कहर के साथ-साथ लोग लगातार दर्दनाक हादसे के चलते अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा झारखंड से सामने आया है, जहां ट्रेलर और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।

एक साथ मौत के मुंह में समा गए दो दोस्त
दरअसल, यह भीषण हादसा सोमवार के दिन सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में हुआ। जहां ट्रेलर और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार दो दोस्त 35 वर्षीय रंजीत कुमार और 40 वर्षीय मुरारी लाल पुरोहित की मौत हो गई। वहीं टक्टर मारने के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

बड़ा भयानक था हादसा...
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक राउरकेला से रांची की ओर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक्सीडेंट इतना भयानक था कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों उसके अंदर बुरी तरह से फंस गए। काफी मशक्कत के बाद कार की खिड़की तोड़कर उनके शव निकाले गए।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Minister Death: सुदिव्य कुमार सोनू के अचानक निधन ने बढ़ाई सरकार की चिंता, अब किसे मिलेगी इन विभागों की जिम्मेदारी?
Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट