पहले प्रेम फिर रिलेशन उसके बाद प्रेग्नेंट किया, शादी का बोला तो प्रेमी ने कर दिया ये दर्दनाक काम

Published : Sep 29, 2022, 07:28 PM IST
पहले प्रेम  फिर रिलेशन उसके बाद प्रेग्नेंट किया, शादी का बोला तो प्रेमी ने कर दिया ये दर्दनाक काम

सार

झारखंड में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां 5 महीने की प्रेंग्नेंट प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात उसके ही आशिक ने बार बार शादी का दबाव बनाने के चलते की है। हालाकि आरोपी ने खुद को सरेंडर कर दिया है, वहीं घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड): झारखंड में एक प्रेमी ने अपनी गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर दी। प्रेमिका युवक पर लागातार शादी का दवाब बना रही थी। जिससे नाराज होकर युवक ने उसे मौत के घाट उतार दिया और खुद थाना में सरेंडर कर दिया। मृतका पांच माह की गर्भवती थी। मामला झारखंड के पश्चिमि सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र के हल्दिया गांव का है। गांव के ही खेत में मृतका का शव मिला। गुरुवार को पुलिस ने मृतका का शव खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

रात में फोन कर बुलाया, कर दिया कांड
हल्दिया गांव में रहने वाली युवकी मासुरी हेंब्रम (21) और उसके प्रेमी पूर्णचंद्र हेंब्रम के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार की रात प्रेमी ने मासुरी को फोन कर मिलने बुलाया था। जहां गला दबा उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। परिजन रात भर युवती को खोजते रहे लेकिन वह नहीं मिली। गुरुवार को गांव में ही खेत में युवती का शव पड़ा मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। इधर, आरोपी ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इस मामले में मृतका की मां मानीकुई के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।  

शादी का दवाब बनाने पर की हत्या
ग्रामीणों का कहना है कि मृतका पांच माह की गर्भवती थी। लेकिन उसका प्रेमी उससे शादी करने से इनकार कर रहा था। वह प्रेमी पर लागातार शादी का दवाब बना रही थी। इसी बात को लेकर प्रेमी ने देर रात उसे जंगल के पास मिलने के लिए बुलाया था। जहां इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। फिर प्रेमी ने गलादबाकर उसकी हत्या कर दी। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि रात में एक युवती की चीखने की आवाज आई थी। लेकिन अंधेरा होने के कारण वे लोग मौके पर नहीं गए। सुबह गांव के कुछ लोग शौच करने गए तो खेत में युवती का शव पड़ा मिला। इजिसकी पहचान मासुरी हेंब्रम के रुप में की गई। इलाका सुदूर क्षेत्र में होने के कारण पुलिस शाम तक गांव पहुंची और मृतका का शव बरामद किया।

यह भी पढ़े- बेडरूम में पति गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा था सेक्स, पत्नी बना रही थी Video, फिर सब हुआ आउट ऑफ कंट्रोल!

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Redbird Airways का मालिक कौन है? जानें झारखंड में क्रैश एयर एम्बुलेंस के ऑनर की एविएशन जर्नी
Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, डॉ-नर्स, मरीज सब स्वाहा!