लालू को बंगले में शिफ्ट करने की क्या अपनाई गई थी प्रक्रिया, जवाब देने को हाईकोर्ट ने दिया एक और मौका

Published : Dec 18, 2020, 03:42 PM IST
लालू को बंगले में शिफ्ट करने की क्या अपनाई गई थी प्रक्रिया, जवाब देने को हाईकोर्ट ने दिया एक और मौका

सार

हाईकोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई 8 जनवरी को निर्धारित की गई है। अदालत ने इस मामले में जेल मैन्युअल, कैदियों को लेकर एसओपी और प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी मांगी है।  

रांची (Jharkhand) । झारखंड हाईकोर्ट में आज चारा घोटाला में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़े मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने पूछा कि लालू प्रसाद यादव को किसके आदेश पर रिम्स के निदेशक बंगले में शिफ्ट किया गया और वहां से फिर पेइंग वार्ड में। इस तरह के कई अन्य सवाल अपर महाधिवक्ता से कई सवाल पूछे। बताया जा रहा है कि स्पष्ट जवाब नहीं होने पर कोर्ट ने उन्हें फिर से इस मामले में वरीय अधिकारियों से सलाह लेकर जानकारी देने की बात कही। 

कोर्ट ने यह भी मांगी जानकारी
उच्‍च अदालत यह भी जानना चाह रही है कि लालू प्रसाद यादव को मिलने वाले सेवादार की नियुक्ति की प्रक्रिया क्या है। इसके अलावा अगर उनसे बिना इजाजत के कोई मिलता है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। अदालत के आदेश के बाद जेल आईजी और जेल अधीक्षक सहित रिम्स प्रबंधन की ओर से लालू को लेकर रिपोर्ट अदालत में दाखिल की गई।

अब आठ जनवरी को होगी सुनवाई
हाईकोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई 8 जनवरी को निर्धारित की गई है। अदालत ने इस मामले में जेल मैन्युअल, कैदियों को लेकर एसओपी और प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी मांगी है।
 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत