फौजी पति के वियोग को बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, कुएं में कूदकर दे दी जान

Published : Jan 02, 2020, 04:02 PM IST
फौजी पति के वियोग को बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी,  कुएं में कूदकर दे दी जान

सार

मामला झारखंड की राजधानी रांची का है। रांची के बजरंग उरांव इंडियन आर्मी में जम्मू में तैनात थे। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा था, जिसके बाद पत्नी मनीता ने भी कुएं में कूदकर जान दे दी।   

रांची। पति के वियोग में पत्नी का जान दे देने की एक घटना रांची से सामने आई है।  जम्मू में भारतीय सेना में तैनात झारखंड के बजरंग उरांव का पार्थिव शरीर बुधवार को घर लाया गया था। पति के वियोग में पूरी रात रोने के बाद गुरुवार की सुबह बजरंग की पत्नी ने कुएं में कूदकर जान दे दी। अब एक ही घर से एक साथ दो अर्थी निकलेगी। मिली जानकारी के अनुसार बजरंग की स्वभाविक मृत्यु थी। लेकिन फौजी पति के निधन का गम पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी। 

बुधवार देर रात पहुंचा था फौजी का शव
मामला रांची के चान्हो बहेरा टोली गांव की है। बजरंग चान्हो बहेरा टोली गांव का रहने वाला था।  बजरंग की शादी मनीता से हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों में बेहद मधुर संबंध थे। बजरंग उरांव फौज में था लिहाजा घर की सारी जिम्मेवारी को मनीता बखूखी से संभालती थी। लेकिन बीते दिनों ड्यूटी के दौरान ही जम्मू में बजरंग की मृत्यु हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार बजरंग की स्वाभाविक मौत थी। बजरंग का शव बुधवार देर रात चान्हो बहेरा टोली गांव में लाया गया था। 

बारी में स्थित कुएं में कूदकर दी जान
बजरंग के शव के पहुंचते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई थी। मनीता पति के शव को देखते हुए जोर-जोर से रो रही थी। ठंड, बारिश और देर रात शव पहुंचने के कारण बजरंग का अंतिम संस्कार गुरुवार दिन में किया जाना प्रस्तावित था। इस बीच गुरुवार की सुबह मनीता ने कुएं में कूदकर जान दे दी। बताया गया कि मनीता ने अपने घर के बारी में ही स्थित कुआं में छलांग लगा दी। जानकारी पर पहुंची चान्हो पुलिस ने मनीता के शव को कुएं से बाहर निकालवाया और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद फौजी पति के साथ ही मनीता का भी अंतिम संस्कार किया जायेगा। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC 10th Result 2026 via SMS: एसएमएस से कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट? जानिए
JAC 10th Result 2026 Date Time: झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कब आएगा? जानिए डेट-टाइम पर क्या है लेटेस्ट ऑफिशियल अपडेट