499 साल बाद गुरु-शनि खुद की राशियों में और शुक्र नीच राशि का, सन 1521 में बना था ऐसा संयोग

Published : Nov 05, 2020, 12:17 PM IST
499 साल बाद गुरु-शनि खुद की राशियों में और शुक्र नीच राशि का, सन 1521 में बना था ऐसा संयोग

सार

इस बार 14 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। इस बार ये पर्व शनिवार को आने से तंत्र पूजा के लिए खास रहेगा। इस दीपावली पर गुरु ग्रह अपनी राशि धनु में और शनि अपनी राशि मकर में रहेगा। दीपावली पर ग्रहों का ये दुर्लभ योग 499 साल बाद बन रहा है।

उज्जैन. इस बार 14 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। इस बार ये पर्व शनिवार को आने से तंत्र पूजा के लिए खास रहेगा। इस दीपावली पर गुरु ग्रह अपनी राशि धनु में और शनि अपनी राशि मकर में रहेगा। शुक्र ग्रह कन्या राशि में नीच का रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, दीपावली पर इन तीन बड़े ग्रहों का ये दुर्लभ योग 499 साल बाद बन रहा है।

2020 से पहले 1521 में गुरु, शुक्र और शनि का ये योग बना था। उस समय 9 नवंबर को दीपावली मनाई गई थी। गुरु और शनि व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाले कारक ग्रह माने जाते हैं। ये दो ग्रह दीपावली पर अपनी राशि में होने से धन संबंधी कामों में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने का समय रहेगा।

14 को रहेगी चतुर्दशी और अमावस्या तिथि
14 नवंबर को चतुर्दशी तिथि दोपहर 1.16 बजे तक रहेगी। उसके बाद से अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी। दीपावली पर लक्ष्मी पूजा खासतौर पर संध्या काल और रात में ही की जाती है। 15 नवंबर को अमावस्या तिथि सुबह 10.16 तक ही रहेगी। इसीलिए दीपावली 14 नवंबर को मनाया जाना श्रेष्ठ है। 15 तारीख को केवल स्नान-दान की अमावस्या मनाई जाएगी।

दीपावली पर श्रीयंत्र की पूजा करने की परंपरा
दीपावली पर देवी लक्ष्मी के साथ ही श्रीयंत्र की भी पूजा करने की परंपरा है। इस बार गुरु धनु राशि में रहेगा। ऐसी स्थिति में श्रीयंत्र का पूरी रात कच्चे दूध से अभिषेक करना बहुत शुभ रहेगा।

ग्रहों, शनि और दिवाली के बारे में ये भी जानें

शनि पुष्य का शुभ संयोग 7 नवंबर को, किस योग में कौन-सा काम करना होता है शुभ?

राहु दोष दूर करने के लिए कांटेदार पौधे में रोज डालें एक लोटा पानी, जानिए पानी से जुड़े 5 ज्योतिषीय उपाय

9 ग्रहों में सबसे प्रभावशाली है शनि, जानिए कुंडली में किस भाव में हो तो क्या फल देता है

शनिवार को ये 5 चीजें खरीदने से बचना चाहिए, जानिए क्या है इसका कारण

ग्रहों के कारण भी संतान प्राप्ति में आ सकती है बाधा, करें ये आसान उपाय

मान्यता: भगवान विष्णु के पैरों की ओर ही बैठती हैं देवी लक्ष्मी, जानें इसके पीछे का लाइफ मैनेजमेंट

दिवाली से पहले बन रहे हैं खरीदारी के 8 शुभ मुहूर्त, जानिए किस दिन क्या खरीद सकते हैं

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज