Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर घर लाएं इन 4 में से कोई भी 1 चीज, लाइफ में कभी पैसों की तंगी नही होगी

Published : May 02, 2022, 11:53 AM ISTUpdated : May 03, 2022, 08:50 AM IST
Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर घर लाएं इन 4 में से कोई भी 1 चीज, लाइफ में कभी पैसों की तंगी नही होगी

सार

इस बार अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2022) का पर्व 3 मई, मंगलवार को मनाया जाएगा। ये तिथि मांगलिक कार्य जैसे विवाह आदि के लिए बहुत शुभ मानी गई है। मान्यता है कि इस दिन किए गए हर शुभ कार्य का संपूर्ण फल मिलता है। इसलिए इस दिन धन लाभ के उपाय भी किए जाते हैं।

उज्जैन. ज्योतिष व तंत्र शास्त्र में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनसे घर में में बरकत भी बनी रहती है। इन चीजों को धन को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता होती है। अक्षय तृतीया पर इनमें से किसी भी एक चीज को घर लाया जाए और उचित स्थान पर रखा जाए तो धन लाभ के योग बनते हैं। ये बहुत छोटी-छोटी चीजें हैं, जिन्हें कोई भी घर ला सकता है। जानिए इनके बारे में… 
 

1. चांदी या पारद से निर्मित देवी लक्ष्मी की प्रतिमा
अक्षय तृतीया को देवी लक्ष्मी से संबंधित पर्व भी माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन कुबेरदेव ने देवी लक्ष्मी से धन की याचना की थी। इस दिन अगर घर में चांदी या पारद से निर्मित देवी लक्ष्मी की प्रतिमा की स्थापना की जाए और रोज उसकी पूजा की जाए तो घर में कभी धन की कमी नहीं होती हमेशा बरकत बनी रहती है। चांदी और पारद दोनों को ही शुभ धातु माना गया है। चांदी शुक्र से संबंधित है जो भौतिक सुख-सुविधाओं का स्वामी है और पारद को रसराज कहा जाता है। 

2. श्रीयंत्र
ज्योतिष शास्त्र में धन लाभ के लिए कई यंत्र बताए गए हैं, श्रीयंत्र भी इनमें से एक है। इसे यंत्रराज भी कहा जाता है। इस यंत्र को साक्षात देवी लक्ष्मी का रूप कहा जाता है। अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर इसे घर में लाकर स्थापित करना और रोज इसकी पूजा करना किसी की भी किस्मत चमका सकता है।  

3. भगवान कुबेर की प्रतिमा
कुबेरदेव को धन की स्वामी कहा जाता है। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी ने सांसारिक धन का स्वामी इन्हें ही बनाया है। इसलिए अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर कुबेरदेव की प्रतिमा घर लाना बहुत ही बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। बस इतना ध्यान रखें कि समय-समय पर कुबेरदेव की प्रतिमा की साफ-सफाई करते रहें और ऋतुमति होने पर महिलाएं इनकी प्रतिमा से दूर रहें। 

4. दक्षिणावर्ती और मोती शंख
हिंदू धर्म में शंख का विशेष महत्व है, इसलिए पूजा स्थानों पर इसे विशेष रूप से रखा जाता है और विशेष अवसरों पर इसकी पूजा भी की जाती है। शंख को देवी लक्ष्मी का सहोदर यानी भाई भी कहा जाता है। वैसे तो बाजार में अनेक प्रकार के शंख मिलते हैं लेकिन इन सभी में दक्षिणावर्ती और मोती शंख बहुत ही खास माने गए हैं। अक्षय तृतीया पर इन शंखों को घर लाकर लाल कपड़े में लपेटकर अपने धन स्थान पर रखें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।  
 

ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर 5 राजयोग, अगले 100 साल के इतिहास में नहीं बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग


Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु के साथ करें देवी लक्ष्मी की पूजा, बनने लगेंगे धन लाभ के योग

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना और उसकी पूजा करना क्यों माना जाता है शुभ?

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज