Palmistry: हथेली में इस उंगली के नीचे हो खड़ी रेखा तो मिलता है नेम और फेम

आज के समय में हर युवा पैसे के साथ-साथ नाम भी कमाना चाहता है। इसके लिए वो कई तह के प्रयोग भी करते हैं। इन सभी चीजों के लिए सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम के रूप में उभर कर आया है। लेकिन बहुत ही कम लोगों का ये प्रयोग सफल हो पाता है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 2, 2021 6:32 AM IST

उज्जैन. कुछ लोगों की प्रसिद्धि दिनों दिन बढ़ती जाती है और उन्हें नेम और फेम दोनों मिल जाते हैं। हाथों में दिखाई देने वाली रेखाएं हमारा भूत, भविष्य और वर्तमान बता देती हैं। हाथों की सभी रेखाओं का अलग-अलग महत्व होता है। हर रेखा अलग विषय की भविष्यवाणी करती है। हस्तरेखा ज्योतिष (Palmistry) के अनुसार हथेली में एक विशेष रेखा ऐसी बताई गई है जो बता देती है कि कोई व्यक्ति नेम एंड फेम प्राप्त करेगा या नहीं। आगे जानिए इस रेखा से जुड़ी खास बातें…

1. नेम एंड फेम दिलाने वाली रेखा रिंग फिंगर (अनामिका उंगली) के नीचे वाले हिस्से पर होती है। ये रेखा खड़ी अवस्था में दिखाई देती है। आमतौर पर ये रेखा सभी लोगों के हाथों में नहीं होती है।
2. हथेली में अनामिका उंगली (रिंग फिंगर) के ठीक नीचे वाले भाग सूर्य पर्वत पर सूर्य रेखा होती है। इस भाग पर जो रेखाएं खड़ी अवस्था में होती हैं, वे ही सूर्य रेखा कहलाती हैं। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में ये रेखा दोष रहित हो तो व्यक्ति को जीवन में भरपूर मान-सम्मान और पैसा प्राप्त होता है।
3. सूर्य रेखा सूर्य पर्वत से हथेली के नीचले हिस्से मणिबंध या जीवन रेखा की ओर जाती है। सूर्य रेखा यदि अन्य रेखाओं से कटी हुई हो या टूटी हुई हो तो इसका शुभ प्रभाव समाप्त हो सकता है।
4. हथेली में भाग्यरेखा से निकलकर सूर्य रेखा अनामिका उंगली की ओर जाती है तो यह भी शुभ प्रभाव दर्शाने वाली स्थिति होती है। इसके शुभ प्रभाव से व्यक्ति बहुत नाम और पैसा कमा सकता है।
5. यदि किसी व्यक्ति के हाथ में मणिबंध से अनामिका उंगली तक सूर्य रेखा है तो यह बहुत शुभ स्थिति मानी जाती है। ऐसे लोग जीवन में बहुत कामयाब होते हैं और भरपूर धन लाभ प्राप्त करते हैं।
6. यदि किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा लहरदार होती है तो व्यक्ति किसी भी कार्य को एकाग्रता के साथ नहीं कर पाता है। यदि यह रेखा बीच में लहरदार हो और सूर्य पर्वत पर सीधी एवं सुंदर हो गई हो तो व्यक्ति किसी विशेष कार्य में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर लेता है।

 

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

palmistry: हथेली में शनि पर्वत पर हो ऐसा निशान हो तो व्यक्ति आजीवन रहता है कुंवारा

संतान रेखा पर तिल या लाल निशान का होना होता है अशुभ, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

जिन लोगों की हथेली में होते हैं ऐसे खास निशान, उन पर बनी रहती है देवी-देवताओं की कृपा

हथेली की रेखाओं और चिह्नों से जानिए कब बनेगा और कैसा होगा आपका मकान?

हथेली की ये रेखाएं और निशान देते हैं सुख-समृद्धि और धन से जुड़े मामलों के संकेत

 

Read more Articles on
Share this article
click me!