Swapna Shastra: सपने में दिखाई दें ये चीजें तो समझ लीजिए आने वाली है मुसीबत, शुरू होने वाला है बुरा समय

Published : May 31, 2022, 11:32 AM IST
Swapna Shastra: सपने में दिखाई दें ये चीजें तो समझ लीजिए आने वाली है मुसीबत, शुरू होने वाला है बुरा समय

सार

सपने सभी लोग देखते हैं। कुछ सपने हमें याद रह जाते हैं तो कुछ हम सुबह उठते ही भूल जाते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि ये सपने हमारे दैनिक जीवन में हो चुकी घटनाओं का ही प्रतिबिंब होता है या फिर हम जो सोचते हैं कभी-कभी वही चीजें हमें सपने में दिखाई देती हैं।

उज्जैन. सपने देखना एक सामान्य बात है, लेकिन हमारे देश में इसे शकुन-अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में तो इससे जुड़ा ग्रंथ भी मिलता है, जिसे स्नप्न शास्त्र कहते हैं। इस ग्रंथ में हजारों सपनों के बारे में बताया गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने आने वाले शुभ और अशुभ फलों के बारे में बताते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में मान्यता है कि इनको देखने पर जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानिए इन सपनों के बारे में…

1. अगर कोई व्यक्ति सपने में गुलाब का फूल खिलता हुआ देखता है या उसे खाते हुए देखता है तो किसी गंभीर बीमारी के कारण उसकी मृत्यु होने के योग बनते हैं।
2. जो व्यक्ति सपने में खुद को बच्चा या बूढ़ा होते देखता हैं उसके जीवन में कई परेशानियां एक साथ आ जाती हैं और इस वजह से वो डिप्रेशन में जा सकता है।
3. सपने में अगर कोई अपनी पत्नी का अपहरण होते हुए देखता है, तो परिवार की स्त्रियों में विवाद होने की संभावना बनती है। ये विवाद बड़ा रूप भी ले सकता है।
4. कोई व्यक्ति सपने में अनाज में मिटटी मिलाता है या किसी दूसरे को मिलाते हुए देखता है तो आने वाला जीवन संकटों से भरा हुआ होता है।
5. अगर कोई व्यक्ति कुम्हार या तेली के साथ खुद को भागता हुआ देखता है तो उसे जीवन में अनेक कष्ट भोगने पडते हैं।
6. यदि सपने में कोई व्यक्ति खुद को गंदी जगह या कांटेदार पेड़ पर सोता हुआ देखे तो उसे अनेक पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे उसके मान-सम्मान में भी कमी आ सकती है।
7. अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को मांस खाता बेचता या खरीदता देखे तो उसे बिजसने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
8. अगर कोई व्यक्ति सपने में हिरण, घोड़ा, गधा या हाथी के बच्चों को देखता है तो उसे जानवरों से संबंधित अशुभ फल भुगतने पड़ सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

Shani Vakri june 2022: 5 जून को बदलेगी शनि की चाल, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे धन लाभ के योग

 

फेंगशुई का ये छोटा सा पौधा बढ़ता है गुड लक और दूर करता है गरीबी, ये सोख लेता है घर की निगेटिव एनर्जी

दिखने में आकर्षक और एटीट्यूट वाली होती हैं रसिक होंठ वाली लड़कियां, इन्हें नहीं होती पैसों की कमी

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज