बेड लक से हैं परेशान तो रोज सुबह करें ये 4 काम, दुर्भाग्य बदल जाएगा सौभाग्य में!

लाइफ में हर समय छोटी-छोटी समस्या बनी रहती है। ऐसा सबके साथ होता है। लेकिन कुछ परेशानियां लंबे समय तक बनी रहती है और उसका कोई निराकरण भी नहीं मिलता। ऐसे में आदमी तनाव में आ जाता है और गलत निर्णय ले लेता है।

Manish Meharele | Published : May 19, 2022 12:15 PM IST

उज्जैन. हमारे धर्म ग्रंथों में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं जो रोज सुबह करने से हमारा दुर्भाग्य दूर हो सकता है। ये काम बहुत आसान हैं, जिन्हें कोई भी कर सकता है। ये काम लगातार सुबह करते रहने से भगवान की कृपा हम पर बनी रहती है और बेड लक भी गुड लक में बदल जाता है। बस जरूरत है तो भगवान पर विश्वास रखने की। इन कामों से ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी कम हो जाता है। आगे जानिए कौन-से हैं वो  5 काम…

सुबह उठते ही ये मंत्र बोलें-
धर्म ग्रंथों के अनुसार, हमारी हथेलियों में ही लक्ष्मी, सरस्वती और भगवान विष्णु का स्थान है। इसलिए रोज सुबह उठते ही सबसे पहले अपने हाथों की हथेलियों को जोड़कर कुछ देर देखें और ये मंत्र बोलें। इससे आपका बेड लक दूर हो सकता है। 
कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती।
कलमूले तु गोविंद: प्रभाते करदर्शनम्।।

रोज सुबह सूर्य को अर्घ्य दें
सूर्यदेव को ग्रहों का राजा कहा जाता है और ये ग्रह पितरों से सबंधित है। रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल चढ़ाने से पितरों का आशीर्वाद हमें प्राप्त होता है। ऐसा करने से पितृ व ग्रहों के दोष भी खत्म होते हैं। ये काम भले ही बहुत साधारण है, लेकिन इसका प्रभाव बहुत चमत्कारी होता है।

Latest Videos

गायत्री मंत्र का जाप करें
हिंदू धर्म ग्रंथों में अनेक मंत्र बताए गए हैं। गायत्री मंत्र भी इनमें से एक है, लेकिन इस मंत्र का महत्व सबसे अधिक बताया गया है। रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद इस मंत्र का जाप करने से पॉजिटिविटी बढ़ती है और हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है। 
मंत्र- ऊं भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

तुलसी को दीपक लगाएं
पुरातन समय से ही तुलसी पूजा हमारे दैनिक जीवन का अंग रहा है। तुलसी को परम पवित्र पौधा माना गया है। रोज सुबह इसकी पूजा करने और शुद्ध घी का दीपक लगाने से दुर्भाग्य दूर होता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। तुलसी को दीपक लगाने से घर में पॉजीटिव एनर्जी बनी रहती है और नेगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश नहीं कर पाती।


ये भी पढ़ें-

धनवान और बहुत किस्मत वाला होता है वह शख्स जिसकी हथेली में होते हैं इस तरह के निशान और रेखाएं


सोने के सिक्के से भरे फेंगशुई जहाज का कमाल, रूकी हुई बिजनेस ग्रोथ में आ जाएगी रफ्तार

अगर आपको दिखाई दें ऐसे सपने तो समझ लीजिए मिल सकती है नौकरी से जुड़ी गुड न्यूज

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज