अप्रैल 2022 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, शनिदेव बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की परेशानी

Published : Mar 27, 2022, 10:29 AM IST
अप्रैल 2022 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि,  शनिदेव बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की परेशानी

सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि बदलता है, जैसे सूर्य हर 30 दिन में, चंद्रमा ढाई दिन में शनि ढाई साल में आद। इस तरह हर महीने में कई ग्रह राशि बदलते हैं। इस मामले में साल 2022 का अप्रैल माह बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने में पूरे 9 ग्रह राशि बदलेंगे।

उज्जैन. ज्योतिषियों की मानें तो ऐसा संयोग बहुत कम बनता है जब एक ही महीने में सभी 9 ग्रह राशि बदलते हैं। इन सभी ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया के साथ-साथ हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ेगा। कुछ लोगों के लिए ये शुभ फल देने वाला रहेगा तो कुछ के लिए अशुभ। आगे जानिए कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि व अन्य खास बातें…

ये भी पढ़ें- Dasha Mata Vrat 2022: 27 मार्च को इस विधि से करें दशा माता का व्रत-पूजा, ये है कथा, जानिए क्या करें-क्या नहीं?

जानिए अप्रैल 2022 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि
- अप्रैल 2022 में सबसे पहले मंगल ग्रह राशि बदलेगा। ये ग्रह 7 अप्रैल को मकर से निकलकर कुंभ राशि में जाएगा। 
- इसके अगले ही दिन यानी 8 अप्रैल को बुध ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही मीन राशि में बन रहा बुधादित्य योग खत्म हो जाएगा। ये ग्रह 24 अप्रैल को पुन: राशि परिवर्तन करते हुए वृष राशि में प्रवेश करेगा।
- 11 अप्रैल को राहु वृषभ राशि निकलकर मेष में और केतु वृश्चिक से तुला राशि में प्रवेश करेगा। ये दोनों ग्रह हमेशा उल्टी चाल ही चलते हैं।
- 13 अप्रैल को गुरु कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में जाएगा। इसके अगले ही दिन यानी 14 अप्रैल को सूर्य मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। 
- 27 अप्रैल को शुक्र ग्रह कुंभ से निकलकर मीन में और 28 अप्रैल को शनि मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इनके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा।

ये भी पढ़ें- 31 मार्च को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, मेष सहित इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

शनि के राशि परिवर्तन से इन लोगों की शुरू होगी परेशानी 
- अप्रैल 2022 में जो ग्रह परिवर्तन होंगे, उन सभी में शनि का गोचर सबसे महत्वपूर्ण रहेगा। क्योंकि शनि सबसे ज्यादा समय अंतराल के बाद राशि बदलता है और मनुष्यों के जीवन को सबसे अधिक प्रभावित भी करता है। 
- जब शनि राशि परिवर्तन कर मकर से कुंभ में प्रवेश करेंगे तो धनु राशि से साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगा और मीन राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। 
- इनके अलावा कुंभ राशि पर साढेसाती का दूसरा और मकर पर अंतिम चरण शुरू होगा। शनि की ढय्या का प्रभाव मिथुन और तुला राशि से खत्म हो जाएगा और कर्क तथा वृश्चिक पर शुरू हो जाएगा। शनि के राशि परिवर्तन से मीन, कर्क और वृश्चिक राशि वालों की परेशानी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें- 

साल में सिर्फ एक बार आता है ये शुभ योग, इस बार 30 मार्च को बनेगा, सिर्फ 4 घंटे 23 मिनट रहेगा


मीन राशि में सूर्य-बुध बना रहे हैं राजयोग, लेकिन मकर राशि में शनि-मंगल को जोड़ी बढ़ा सकती हैं परेशानी

Papmochani Ekadashi 2022: 28 मार्च को शुभ योग में करें पापमोचनी एकादशी व्रत, ये हैं विधि, शुभ मुहूर्त और कथा

कुंभ से निकलकर मीन राशि में आया बुध, इन 3 राशि वालों को रहना होगा संभलकर, हो सकती है धन हानि

2022 में कितने चंद्रग्रहण होंगे, कौन-सा भारत में दिखेगा और कौन-सा नहीं? जानिए चंद्रग्रहण से जुड़ी हर खास बात

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज