साल 2022 में कब राशि बदलेगा गुरु ग्रह, कितनी राशियों को मिलेंगे शुभ फल, क्या आप भी हैं इसमें शामिल?

Published : Dec 14, 2021, 07:17 PM ISTUpdated : Dec 14, 2021, 07:18 PM IST
साल 2022 में कब राशि बदलेगा गुरु ग्रह, कितनी राशियों को मिलेंगे शुभ फल, क्या आप भी हैं इसमें शामिल?

सार

कुछ ही दिनों में साल 2022 शुरू होने वाला है। ज्योतिषिय दृष्टिकोण से ये साल बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि इस साल शनि और गुरु के साथ-साथ राहु और केतु भी राशि बदलेंगे। ऐसा बहुत कम होता है क्योंकि शनि ढ़ाई साल में राहु-केतु डेढ़ साल में राशि बदलते हैं। आज हम बात कर रहे हैं गुरु ग्रह की (Effect of Jupiter in the year 2022)।

उज्जैन. सभी 9 ग्रहों में गुरु को सबसे बड़ा माना गया है। ज्योतिष में गुरु ग्रह का विशेष स्थान होता है, ये देवताओं के गुरु माने गए हैं। साल 2022 की बात करें तो साल के आरंभ में गुरु कुंभ राशि में रहेंगे इसके बाद 12 अप्रैल को अपनी स्वयं के स्वामित्व वाली राशि मीन में आ जाएंगे। गुरु का ये राशि परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहेगा तो किसी के लिए बुरे परिणाम लेकर आएगा। आगे जानिए साल 2022 में गुरु किन राशियों को शुभ फल प्रदान करेंगे…

कन्या राशि
साल 2022 में कन्या राशि के लोगों के लिए गुरु का शुभ प्रभाव पड़ेगा। कन्या राशि के लोगों को साल के मध्य में धन लाभ होने के योग बनेंगे। पुराने कामों में सफलता भी इस साल मिल सकती है। इस राशि के लोगों की आर्थिक में सुधार होगा। निवेश में जमकर फायदा मिलेगा, खासतौर पर जमीन-जायदाद में अच्छा फायदा होगा। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।  

वृश्चिक राशि
साल 2022 में गुरु का अपनी राशि मीन में जाना वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इस राशि के लोगों के लिए गुरु का परिवर्तन काफी शानदार और अच्छा फल देने वाला रहेगा। धन कमाने के बहुत सारे मौके आएंगे। जो लोग नौकरी में हैं उनके लिए साल 2022 में एक नहीं कई अच्छे मौके प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ बहुत होगा, जिससे आपका बैंक बैलेंस काफी बढ़ जाएगा। 

धनु राशि
गुरु का मीन राशि में जाना धनु राशि के लोगों को फायदा पहुंचाने वाला रहेगा। पिछले साल की चुनौतियां खत्म होगी और आर्थिक लाभ के सुनहरे कई मौके प्राप्त होंगे। जमीन और मकान में निवेश करने से आपकी पूंजी में बढ़ोत्तरी होगी। व्यापारियों को काफी मुनाफा मिलने के योग है। 

कुंभ राशि
मनचाहा काम और तरक्की के योग बन रहे हैं। गुरु का गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में तरक्की होगी। विवाह योग्य जातकों का विवाह संपन्न हो सकता है। धन की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की कोई बाधाएं नहीं होंगी।

 

ये खबरें भी पढ़ें

खर मास में करें सूर्यदेव और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, इन मंत्रों के जाप से मिलेंगे शुभ फल


दिन के अनुसार रोज करें ये आसान उपाय, मिलेंगे ग्रहों के शुभ फल और बनेंगे धन लाभ के योग

16 दिसंबर से 14 जनवरी 2021 तक का समय है बहुत खास, ये उपाय कर सकते हैं आपकी परेशानियां दूर

बुध के राशि परिवर्तन से इन 4 राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानिए किस राशि पर कैसा होगा असर

धनु से निकलकर मकर राशि में आया शुक्र, किसकी चमकेगी किस्मत और किन राशियों की बढ़ेगी परेशानी, जानिए

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज