40 दिनों तक धनु राशि में रहेगा ग्रहों का सेनापति मंगल, मेष सहित इन 4 राशि वालों को होगा फायदा

Published : Jan 23, 2022, 12:23 PM IST
40 दिनों तक धनु राशि में रहेगा ग्रहों का सेनापति मंगल, मेष सहित इन 4 राशि वालों को होगा फायदा

सार

धर्म ग्रंथों में मंगल ग्रह को पृथ्वी पुत्र कहा गया है यानी पृथ्वी से उत्पन्न और ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है। पिछले दिनों ये ग्रह राशि बदलकर धनु में आ चुका है। इस राशि में ये ग्रह 26 फरवरी तक रहेगा। इसके बाद ये ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा।  

उज्जैन. मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल का राशि परिवर्तन सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहता है। इनके प्रभाव से प्राकृतिक आपदाओं से सम्बंधित शुभ-अशुभ प्रभाव भी प्रत्यक्ष दिखाई देता है। धनु राशि में मंगल ग्रह के जाने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिनको मंगल के धनु राशि में गोचर से धन लाभ मिलने की संभावना है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…
 

मेष राशि 
- धनु राशि में मंगल का गोचर मेष वालों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। मंगल का गोचर आपका भाग्योदय करेगा। करियर में पदोन्नति के योग दिखाई दे रहे हैं। 
- यदि आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये समय बहुत ही शुभ है। मेष राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें भी अपार धन लाभ प्राप्त होगा। 
- इस दौरान आपको नए करियर बनाने में सफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही आप व्यापार में भी धन अर्जित करने में सफल होंगे।

मिथुन राशि
- इस राशि के लिए मंगल का यह गोचर लाभ की दृष्टि से लाभप्रद होगा। करियर में तरक्की मिलने की संभावना है। और भी कई फायदे इस राशि वालों को मंगल के राशि परिवर्तन से हो सकते हैं। 
- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है जिसके कारण व्यापार में भी सफलता मिलने के आसार हैं। कहीं से रुक हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। और आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होने की संभावना है। 

सिंह राशि 
- इस राशि के लोगों के लिए ये समय बहुत ही शुभ रहेगा। मंगल के गोचर के दौरान सिंह राशि के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।  
- नौकरीपेशा लोगों की आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। यह समय बहुत ही अनुकूल है, आप जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। 

मीन राशि 
- इस राशि के लोगों को मंगल का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम देगा। मीन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। 
- यदि आप नौकरी में परिवर्तन का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए यह मौका अच्छा है। मीन राशि के लोगों को जीवन में चल रही आर्थिक परेशानी में भी विराम लगेगा।  
- मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं और ज्योतिष के अनुसार गुरु और मंगल ग्रह के बीच मैत्रीभाव होने के कारण मीन राशि के लोगों का भाग्योदय होगा।

 

ये भी पढ़ें...

16 फरवरी तक रहेगा माघ मास, इस महीने में करें राशि अनुसार ये आसान उपाय, दूर होंगे ग्रहों के दोष

हिंदू पंचांग का 11वां महीना माघ 18 जनवरी से, ये उपाय करने से घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

माघ मास में 20 दिन रहेंगे व्रत-त्योहार, इस महीने गंगाजल में निवास करते हैं भगवान विष्णु, ये हैं अन्य खास बातें

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज