
उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस समय मेष राशि में बुध ग्रह स्थित है। 12 अप्रैल को राहु भी राशि परिवर्तन कर इस राशि में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद 14 अप्रैल को सूर्य भी इसी राशि में आ जाएगा। इस तरह मेष राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। राहु और सूर्य की युति ग्रहण योग बनाती है जबकि बुध और राहु जड़त्व योग का निर्माण करते हैं। ये दोनों ही अशुभ योग हैं। आगे जानिए इन योगों से जुड़ी खास बातें…
ये भी पढ़ें- राहु के राशि परिवर्तन से बढ़ सकती हैं इन 4 राशि वालों की परेशानी, कहीं आप भी तो नहीं इस लिस्ट में
सूर्य-राहु की युति से बनेगा ग्रहण योग
12 अप्रैल को राहु मेष राशि में प्रवेश कर चुका है, 14 अप्रैल को सूर्य भी इसी राशि में आ जाएगा। ऐसा होते ही राहु और सूर्य की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में ग्रहण योग को बहुत ही अशुभ माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में ग्रहण योग होता है, ये समय उनके लिए बहुत परेशानी वाला रहेगा। इसी योग के चलते 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्यग्रहण भी होगा, लेकिन भारत में ये दिखाई नहीं देगा। 14 मई को सूर्य के वृष राशि में जाते ही ग्रहण योग समाप्त हो जाएगा।
बुध-राहु की युति से बनेगा जड़त्व योग
8 अप्रैल को बुध ग्रह मेष राशि में आ चुका है। 12 अप्रैल से राहु भी इस राशि में प्रवेश कर चुका है। ज्योतिषियों के अनुसार बुध और राहु की युति जड़त्व नाम का अशुभ योग बनाती है। ये योग सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से प्रभाव डालेगा। किसी के लिए ये अशुभ रहेगा तो किसी के लिए सामान्य। इस अशुभ योग का सबसे ज्यादा निगेटिव असर मेष राशि के लोगों पर ही दिखाई देगा। हालांकि 24 अप्रैल को बुध के राशि बदलते ही ये योग समाप्त हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Kamada Ekadashi 2022: धन लाभ के लिए आज एकादशी पर करें ये आसान उपाय, अन्य मनोकामनाएं भी होंगी पूरी
बुध-सूर्य की युति से बनेगा शुभ योग
मेष राशि में बुध और सूर्य एक साथ होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग भी बनेगा। हालांकि मेष राशि में ग्रहण और जड़त्व जैसे अशुभ योग होने से इसके शुभ प्रभाव में कमी जरूर आएगी। इन सभी योगों का असर सबसे ज्यादा मेष राशि के लोगों पर देखने को मिलेगा। साल का पहला सूर्यग्रहण भी मेष राशि में ही लगेगा। इस वजह से इन लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। किसी भी काम में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें-
Budh Grah Parivartan April 2022: मीन से निकलकर मेष राशि में आया बुध, कैसा होगा आप पर असर?
मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए पहनें मूंगा, लेकिन ध्यान रखें ये 4 बातें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं
7-8 अप्रैल को 2 ग्रह बदलेंगे राशि, 17 मई तक बना रहेगा शनि-मंगल का अशुभ योग, खत्म होगा बुधादित्य राजयोग
7 अप्रैल को मंगल करेगा कुंभ राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को हो सकता है सबसे ज्यादा नुकसान
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।