
उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार इस बार की शनि जयंती बहुत ही खास है क्योंकि इस दिन सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। ये दुर्लभ योग 148 साल बाद बना है। इसके पहले शनि जयंती पर सूर्यग्रहण 26 मई 1873 में हुआ था।
चतुर्ग्रही योग में होगा सूर्यग्रहण
इस बार लगने वाला सूर्य ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र और वृषभ राशि में लगेगा। मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी मंगल ग्रह है और इस समय मकर राशि में वक्री शनि की पूर्ण दष्टि, मीन एवं कर्क राशि में स्थित मंगल पर पड़ रही है। इसके साथ ही मंगल की दृष्टि गुरु पर हैं और सूर्य-चंद्र, राहु एवं बुध की युति भी बनी हुई है। साथ ही इस दिन वृष राशि में 4 ग्रहों की युति भी बन रही है। ये 4 ग्रह हैं, सूर्य, चंद्रमा, राहु और बुध।
ग्रहण का प्रभाव नहीं
10 जून को होने वाला ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा। ज्योतिष के अनुसार आंशिक ग्रहण होने के कारण भारत में इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और न ही किसी राशि पर इसका प्रभाव पड़ेगा। यह ग्रहण विश्व के कुछ भाग जैसे उत्तरी अमेरिका के उत्तर पूर्वी भाग, उत्तरी एशिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर में कंकणाकृति सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।
ग्रहण के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
जिन स्थानों या देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, वहां के लोगों को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जानिए कौन-सी हैं वो बातें…
1. ग्रहण काल में पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। इसीलिए इस समय में मंदिर बंद कर दिए जाते हैं।
2. गर्भवती स्त्री को ग्रहण काल में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर इस बात का ध्यान नहीं रखा जाता है तो गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है।
3. ग्रहण काल में पति-पत्नी को दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इस दौरान शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए।
4. ग्रहण के समय मंत्रों का मानसिक जाप करना चाहिए। मानसिक जाप यानी धीरे-धीरे अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
5. ग्रहण के बाद पूरे घर की सफाई करनी चाहिए। गाय को हरी घास खिलाएं। दान-पुण्य करें। अगर संभव हो सके तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें।
शनि जयंती के बारे में ये भी पढ़ें
शनि जयंती: इन 5 राशियों पर है शनि की टेढ़ी नजर, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये आसान उपाय
शनि जयंती: शनिदेव की नजर को क्यों मानते हैं अशुभ और क्यों इनकी चाल है धीमी?
शनि जयंती: पेड़-पौधों के ये छोटे-छोटे उपाय करने से भी बच सकते हैं शनिदेव के प्रकोप से
शनि जयंती 10 जून को, जानिए क्या होता है जब किसी पर पड़ती है शनि की टेढ़ी नजर
सूर्य ग्रहण के बारे में ये भी पढ़ें
सूर्य ग्रहण 10 जून को, इस दौरान गर्भवती महिलाओं को रखनी चाहिए सावधानी, ध्यान रखें ये बातें
10 जून को होने वाले सूर्य ग्रहण पर दिखेगा रिंग ऑफ फायर का नजारा, जानिए और भी खास बातें
10 जून को होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, ये रहेगा ग्रहण का समय और इन देशों में देगा दिखाई
10 जून को होने वाला सूर्य ग्रहण किस राशि और नक्षत्र में होगा, किन लोगों को रहना होगा संभलकर?
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।