
उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहता है फिर दूसरी राशि में जाता है। इस तरह 30 सालों में 12 राशियों का एक चक्कर पूरा करता है। देशभर के कम्प्यूटराइज्ड पंचांगों का कहना है कि 29 सितंबर को शनि मकर राशि में मार्गी होगा यानी सीधी चाल चलेगा। वहीं, पारंपरिक पंचांगों के मुताबिक 26 सितंबर को शनि धनु राशि में मार्गी यानी सीधी चाल से चलेगा।
वराहमिहिर के गणित से बनते हैं पारंपरिक पंचांग
जानकारों का कहना है कि देशभर से करीब सवा सौ से ज्यादा कम्प्यूटराइज्ड पंचांग अलग-अलग जगहों से प्रकाशित होते हैं। वहीं पारंपरिक पंचांग जो वाराणसी, उज्जैन, जबलपुर और महाराष्ट्र से निकलते हैं। पारंपरिक पंचांग आचार्य वराहमिहिर के सूर्यसिद्धांत ग्रंथ के गणित से बनाए जाते हैं। वहीं कंप्यूटराइज्ड पंचांग का गणित ग्रहलाघव और अन्य ग्रंथों से लिया गया होता है।
109 दिनों तक अलग-अलग राशि में नजर आएंगे शनि देव
दोनों पंचांगों की गणना में अंतर होने से 109 दिनों तक शनि देव अलग-अलग राशियों में नजर आएंगे। ज्योतिषाचार्य पं. मिश्र का कहना है कि 2 अगस्त से 19 नवंबर के बीच जिन बच्चों का जन्म होगा उनकी कुंडली में शनि की स्थिति अलग-अलग होने से भविष्यफल भी अलग-अलग होगा। जो लोग कम्प्यूटर आधारित पत्रिका बनाएंगे उनकी कुंडली में शनि मकर राशि में रहेगा। वहीं, परंपरागत पंचांगों के आधार पर बनी कुंडली में 109 दिनों तक शनि की स्थिति धनु राशि में रहेगी। इससे दोनों का भविष्यफल अलग-अलग होगा।
साढ़ेसाती के प्रभाव राशि के अनुसार अलग-अलग होंगे
पं. मिश्र का कहना है कि कंप्युटराइज्ड पंचांगों के मुताबिक मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि की ढय्या चल रही है। वहीं वृष व कन्या राशि के लोग ढय्या शनि के प्रभाव से मुक्त रहेंगे। इनके अलावा धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोग साढ़ेसाती के प्रभाव में है। वहीं वृश्चिक राशि के लोग साढ़ेसाती से मुक्त होंगे। साढ़ेसाती के प्रभाव राशि के अनुसार अलग-अलग होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।