स्वप्न ज्योतिष: हमेशा अशुभ नहीं होते मृत्यु से जुड़े सपने, कभी-कभी शुभ फल भी देते हैं

Published : May 24, 2021, 11:35 AM IST
स्वप्न ज्योतिष: हमेशा अशुभ नहीं होते मृत्यु से जुड़े सपने, कभी-कभी शुभ फल भी देते हैं

सार

स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपनों का संबंध हमारी असल जिंदगी से भी होता है। कई बार हम सपनों को भूल जाते हैं तो कई बार हम सपने में अजीबोगरीब चीजें देख लेते हैं, जिन्हें देखकर हम उनका अर्थ जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

उज्जैन. कई बार हमें मृत्यु से संबंधित कई सपने दिखाई हैं। स्वप्न शास्त्र में सपनों का अर्थ बताया जाता है, जिसके अनुसार मृत्यु से जुड़े सपने दिखाई देना हमेशा अशुभ नहीं होता है। आगे जानिए मृत्यु से जुड़े सपनों के फल के बारे में…

1. स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में स्वयं की मृत्यु देखते हैं तो यह आपकी आयु वृद्धि का संकेत देता है। इसके साथ माना जाता है कि ये सपना आपके जीवन की परेशानियां भी समाप्त होने का संकेत है।
2. कई बार हम सपने में अपने किसी प्रियजन की मौत होते हुए देखते हैं तो डर जाते हैं लेकिन यह सपने शुभ माना जाता है। सपने में मृत्यु होते हुए देखना जीवन की नई शुरूआत माना जाता है।
3. यदि आप सपने में अपने पूर्वजों को आशीर्वाद देते हुए प्रसन्न चित्त मुद्रा में देखते हैं तो यह बहुत शुभ स्वप्न माना जाता है। यह सपना आपको आने वाले समय में आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होने वाली है।
4. यदि कोई मृत व्यक्ति आपको सपने में बार-बार दिखाई देता है तो इसका अर्थ माना जाता है कि उसकी कोई इच्छा रह गई है। ऐसे में उनके नाम से तर्पण और दान आदि कार्य करने चाहिए।
5. यदि आपको सपने में आपका कोई मृत प्रियजन या फिर पूर्वज प्रेत के रूप में दिखाई देते हैं या फिर सपने में आप उनको देखकर बहुत डर जाते हैं तो यह सपना अशुभ माना जाता है। ये सपना आने वाले समय में नुकसान होने का संकेत देता है।
6. सपने में किसी का शव देखते हैं तो यह शुभ माना जाता है। इसका अर्थ मानते हैं कि आपका भाग्य जाग्रत होने वाला है।

स्वप्न ज्योतिष के बारे में ये भी पढ़ें

सपने में दिखे नेवला तो इसे समझना चाहिए शुभ संकेत, इससे दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

स्वप्न ज्योतिष: कैसे सपने देते हैं धन लाभ का संकेत और कौन-से सपने दिखे तो मिलती है अच्छी खबर

सपने में बार-बार दिखे इंद्रधनुष तो हो सकते हैं कई फायदे, जानिए इससे जुड़े संकेत

सपने में स्वयं को अकेले भोजन करते हुए देखें तो हो सकता है कोई नुकसान, जानें भोजन से जुड़े सपनों का मतलब

सपने में स्वयं को या किसी दूसरे को सुसाइड करते देखें तो जानिए ये किस बात का संकेत है

PREV

Recommended Stories

Lucky Rashi 2026: 4 राशि वालों के लिए गेम चेंजर रहेगा साल 2026, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी!
Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: चंद्रमा का राशि परिवर्तन किस राशि पर कैसा डालेगा असर?