गुरु पुष्य 28 अक्टूबर को: दिन भर रहेंगे शुभ योग, किस मुहूर्त में क्या खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Published : Oct 27, 2021, 11:45 AM IST
गुरु पुष्य 28 अक्टूबर को: दिन भर रहेंगे शुभ योग, किस मुहूर्त में क्या खरीदना रहेगा फायदेमंद?

सार

इस बार 2 से 6 नवंबर तक पंच दिवसीय दीपोत्सव मनाया जाएगा। खरीदारी में दीपावली से पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र का भी विशेष महत्व होता है। इस बार 28 अक्टूबर को गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग दीपावली से छह दिन पहले बन रहा है।

उज्जैन. धनतेरस से दीपावली के तीन दिनों में लोग सुख-समृद्धि की कामना से मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करके आभूषणों, भूमि, संपत्ति, वाहन और अन्य भौतिक वस्तुओं की खरीदी करते हैं। खरीदारी में दीपावली से पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र का भी विशेष महत्व होता है। इस बार 28 अक्टूबर को गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग दीपावली से छह दिन पहले बन रहा है।

कब से कब तक रहेगा पुष्य नक्षत्र?
पुष्य नक्षत्र 28 अक्टूबर की सुबह 9.42 से प्रारंभ होकर 29 अक्टूबर 2021 की सुबह 11.39 तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र के साथ इस दिन रवियोग और सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा। 28 अक्टूबर को सर्वार्थसिद्धि योग प्रात: 6.33 बजे से 9.42 बजे तक रहेगा। रवियोग भी इसी समय तक रहेगा। सर्वार्थसिद्धि और रवियोग पुष्य नक्षत्र प्रारंभ होने के साथ ही समाप्त हो जाएंगे किंतु इनका फल पूरे दिन मिलेगा। इसलिए इस समयावधि में खरीदी शुभ और स्थायी रहेगी।

पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना होता है शुभ?
पुष्य के शुभ योग में गोल्ड या गोल्ड से बनी ज्वैलरी खरीदना शुभ रहता है। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस दिन खरीदी गई चांदी भी लंबे समय तक उपयोग में आती है। पुखराज, हीरा, नीलम, मोती आदि रत्न भी पुष्य नक्षत्र में खरीदना शुभ रहता है। इस नक्षत्र में दो व चार पहिया वाहन भी खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे- टीवी, फ्रिज, एलसीडी, वाशिंग मशीन आदि चीजें खरीद सकते हैं। ये नक्षत्र निवेश के लिए भी बहुत शुभ माना गया है। इसलिए इस दिन मकान, प्लॉट, फ्लैट खरीदना भी बहुत ही शुभ माना जाता है।

किस शुभ मुहूर्त में क्या खरीदें?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार वैसे तो 28 अक्टूबर को गुरु पुष्य के योग में पूरे दिन खरीदी की जा सकती है, लेकिन चौघड़िए के अनुसार किस समय क्या खरीदना शुभ रहेगा, इसकी जानकारी इस प्रकार है…

सुबह 10:41 से दोपहर 12:05- चर
क्या खरीदें- इस शुभ योग में घरेलू उपयोग की चीजें, तांबे के बर्तन, चल संपत्ति आदि चीजें खरीद सकते हैं।

सुबह 11.48 से दोपहर 12.33 तक- अभीजित मुहूर्त
क्या खरीदें- इस शुभ मुहूर्त में नया व्यापार प्रारंभ किया जा सकता है। इस दिन मंगल की तुला में उपस्थिति भी शुभ संयोग बना रही है जिसमें प्रॉपर्टी के सौदे करना अत्यंत लाभदायक होता है। इससे संपत्ति में वृद्धि होती है।

दोपहर 12:05 से 01:28 – लाभ
क्या खरीदें- सोने-चांदी व अन्य किमती धातुओं के आभूषण, घर की जरूरत का सामान, वाहन (टू या फोर व्हीलर) इस शुभ योग में खरीद सकते हैं।

दोपहर 01:28 से 02:52- अमृत
क्या खरीदें- इस शुभ योग में चल-अचल संपत्ति जैसे फ्लैट, प्लाट, मकान आदि खरीद सकते हैं। इसके अलावा ये समय निवेश के लिए भी बिल्कुल उपयुक्त है।

शाम 04:16 से 05:39- शुभ
क्या खरीदें- कपड़े, मिठाइयां आभूषण, वाहन, प्रॉपर्टी, सोना, चांदी, तांबे के बर्तन, रत्नाभूषण आदि चीजें इस नक्षत्र में खरीद सकते हैं।

शाम 7.48 से 8.52- गुरु की होरा
क्या खरीदें- इस विशेष शुभ मुहूर्त है। इसमें आप किसी भी वस्तु की खरीदी या लेन-देन कर सकते हैं। सभी में आपको फायदा होगा।

गुरु पुष्य के बारे में ये भी पढ़ें

28 अक्टूबर को गुरु पुष्य के शुभ योग में करें ये आसान उपाय, बन सकते हैं धन लाभ के योग

सन 1344 के बाद 28 अक्टूबर को गुरु पुष्य पर बन रहा है शनि-गुरु का दुर्लभ योग, ये हैं शुभ मुहूर्त

Guru Pushya 2021: 28 अक्टूबर को गुरु पुष्य के साथ सर्वार्थ और अमृतसिद्धि योग, निवेश के लिए शुभ है ये दिन

25 घंटे 57 मिनिट तक रहेगा गुरु पुष्य का शुभ संयोग, इसे कहते हैं खरीदी का महामुहूर्त

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज