Guru Pushya 2021: आज है खरीदी और निवेश का महामुहूर्त गुरु पुष्य, 5 शुभ योग इसे बना रहे और भी खास

Published : Oct 28, 2021, 09:23 AM IST
Guru Pushya 2021: आज है खरीदी और निवेश का महामुहूर्त गुरु पुष्य, 5 शुभ योग इसे बना रहे और भी खास

सार

आज (28 अक्टूबर, गुरुवार) दिन भर गुरु पुष्य का शुभ योग बन रहा है। ये स्वयं सिद्ध मुहूर्त है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन की गई खरीदी और निवेश लंबे समय तक फायदा पहुंचाते हैं। 28 अक्टूबर को सूर्योदय के साथ पुष्य नक्षत्र (Guru Pushya 2021) शुरू हो जाएगा। जो कि अगले दिन सुबह तकरीबन 7.45 तक रहेगा।  

उज्जैन. पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, गुरुवार को पुष्य नक्षत्र में सूर्योदय होने से पूरे दिन खरीदारी और अन्य शुभ कामों को करने का महत्व ज्यादा रहेगा। इस बार पुष्य नक्षत्र के साथ तिथि, वार और ग्रहों से मिलकर 5 शुभ योग बन रहे हैं। इस शुभ संयोग में की गई खरीदारी और भी अधिक शुभ रहेगी। खरीदारी के इस मुहूर्त में ज्वैलरी, वाहन, फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक और घर के सजावटी सामानों की खरीदारी की जा सकेगी। साथ इस दिन प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के साथ ही रियल एस्टेट और शेयर बाजार में निवेश के लिए भी दिन खास रहेगा।

खरीदी और निवेश हर राशि के लिए शुभ
गुरु पुष्य संयोग हर राशि के लिए शुभ और फायदा देने वाला होता है। इस शुभ संयोग में हर तरह की खरीदारी और निवेश किया जा सकता है। ये शुभ संयोग सभी राशि के लिए सुख-समृद्धि लेकर आएगा। हर राशि के लोग अपनी सुविधानुसार सभी तरह की चीजें खरीद सकते हैं। किसी को आर्थिक परेशानी है तो वह अंश मात्र ही सही सोना या चांदी की खरीदी जरूर करें। ये आने वाले समय में शुभकारी साबित हो सकता है।

तिथि, वार, नक्षत्र और ग्रहों की विशेष स्थिति
ज्योतिषाचार्य डॉ. मिश्र के अनुसार, 28 अक्टूबर, गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग बन रहा है। इसके साथ ही सूर्य-चंद्रमा साध्य और रवियोग भी बना रहे हैं। वहीं इस दिन सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी रहेगा। इसके साथ ही चंद्रमा और बृहस्पति का दृष्टि संबंध होने से गजकेसरी नाम का राजयोग भी बन रहा है। इस तरह तिथि, वार, नक्षत्र और ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण दिनभर में 5 शुभ योग बनेंगे।

गुरुवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग
डॉ. मिश्र के अनुसार, गुरुवार को पुष्य नक्षत्र सौभाग्य और समृद्धि बढ़ाने वाला शुभ योग बना रहा है। गुरुवार होने से इस योग में परिवार के पोषण में सहायक चीजों की खरीदारी की जा सकती है। गुरु-पुष्य योग में औषधियां और खाने-पीने की चीजें खरीदना चाहिए। इस संयोग में शुभ और नए कामों की शुरुआत, निवेश, सुख-सुविधा की चीजों की खरीदारी, प्रॉपर्टी, वाहन, अग्नि, शक्ति-ऊर्जा बढ़ाने वाली चीजें और सोने एवं तांबे से बनी चीजों की खरीदारी करना बहुत शुभ है।

गुरु पुष्य के बारे में ये भी पढ़ें

गुरु पुष्य 28 अक्टूबर को: दिन भर रहेंगे शुभ योग, किस मुहूर्त में क्या खरीदना रहेगा फायदेमंद?

28 अक्टूबर को गुरु पुष्य के शुभ योग में करें ये आसान उपाय, बन सकते हैं धन लाभ के योग

सन 1344 के बाद 28 अक्टूबर को गुरु पुष्य पर बन रहा है शनि-गुरु का दुर्लभ योग, ये हैं शुभ मुहूर्त

Guru Pushya 2021: 28 अक्टूबर को गुरु पुष्य के साथ सर्वार्थ और अमृतसिद्धि योग, निवेश के लिए शुभ है ये दिन

25 घंटे 57 मिनिट तक रहेगा गुरु पुष्य का शुभ संयोग, इसे कहते हैं खरीदी का महामुहूर्त

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज