
उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। इस दिन भद्रा दोपहर 1.37 तक रहेगी। इसके बाद शुभ योगों में होलिका दहन किया जा सकेगा।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. आनंदशंकर व्यास के अनुसार, इस बार होली पर विशेष ज्योतिषीय योग निर्मित हो रहे हैं, जिनसे शुभ फलों की प्राप्ति होगा। 28 मार्च को पूर्णिमा रात 12.18 तक रहेगी। उत्तरा फाल्गुनी व हस्त नक्षत्र, वृद्धि योग, बुध प्रधान कन्या राशि का चंद्रमा, गुरु प्रधान मीन राशि का सूर्य व शनि प्रधान मकर राशि के गुरु में प्रदोष काल मे होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और अमृत योग भी बन रहे हैं।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. रामचंद्र वैदिक के अनुसार, होलिका दहन के समय की हवा की दिशा से भविष्य का शुभाशुभ भी जाना जा सकता है। होली दीपन के समय पूर्व दिशा का प्रभाव शुभ, आग्नेय कोण का आगजनी कारक, दक्षिण का दुर्भिक्ष व पीड़ाकारक, नैऋत्य का फसलों के लिए हानिकारक, पश्चिम का सामान्य, वायव्य कोण का चक्रवार, पवनवेग व आंधीकारक, उत्तर व ईशान कोण का मेघ गर्जना सूचक है। यदि होलिका दहन के समय हवा का प्रवाह चतुष्कोणीय हो तो राष्ट्र संकट कारक होता है।
होली के बारे में ये भी पढ़ें
21 से 28 मार्च तक रहेगा होलाष्टक, जानिए इससे जुड़ी कथा और इन 8 दिनों में क्या करें-क्या नहीं
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।