अशुभ योग है व्यतिपात, जानिए जन्म कुंडली के किस भाव में होने पर क्या फल देता है

Published : Mar 17, 2021, 11:51 AM IST
अशुभ योग है व्यतिपात, जानिए जन्म कुंडली के किस भाव में होने पर क्या फल देता है

सार

सूर्य-चन्द्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहते हैं। योग 27 प्रकार के होते हैं। 27 योगों में से कुल 9 योगों को अशुभ माना जाता है तथा सभी प्रकार के शुभ कामों में इनसे बचने की सलाह दी गई है। व्यतिपात योग भी इन्हीं में से एक है।

उज्जैन. व्यतिपात योग में किए जाने वाले कार्य से हानि ही हानि होती है। अकारण ही इस योग में किए गए कार्य से भारी नुकसान उठाना पड़ता है। आगे जानिए ये योग जन्म कुंडली के जिस भाव में होता है, उसके अनुसार, क्या फल देता है…
 
1. जब व्यतिपात योग कुंडली के पहले भाव में होता है तो मनुष्य उग्र हो सकता है। अपने रिश्तेदारों तथा करीबी लोगों से ईर्ष्या कर सकता है एवं दुःख से पीड़ित हो सकता है।

2. जब व्यतिपात योग कुंडली के दूसरे भाव में होता है तो व्यक्ति पित्त से प्रभावित अथवा पाचन संबंधी समस्याओं से प्रभावित हो सकता है। ऐसा व्यक्ति अत्यंत भोगी तथा दूसरों का सम्मान नहीं करता है।

3. जब तीसरे भाव में व्यतिपात योग बनता है तो व्यक्ति बुद्धिमान होता है। वह अत्यंत बलवान, साहसी, तथा धर्मार्थी होता है। ऐसा व्यक्ति राजसी एवं धनवान होते हैं।

4. जब व्यतिपात योग चौथे भाव में हो तो व्यक्ति बीमारी से पीड़ित रहता है। ऐसा व्यक्ति संतान तथा अन्य सुख से वंचित रह जाता है।

5. व्यतिपात योग जब पांचवे घर में हो तो व्यक्ति अत्यंत सुंदर होता है किन्तु पीड़ित होता है। ऐसा इंसान क्रूर, बेशर्म होने के साथ पित्त, वात से पीड़ित होते हैं।

6. कुंडली में जब छठें भाव में व्यतिपात योग होता है तो ऐसा व्यक्ति शांत स्वभाव का होने के साथ अन्य कलाओं में निपुण होता है।

7. सातवें घर में व्यतिपात योग होने पर व्यक्ति कामुक, महिलाओं के नियंत्रण में होता है कभी कभी दूसरों का दुश्मन बन जाता है।

8. आठवें भाव में व्यतिपात योग होता है तो व्यक्ति की आंखें विकृत होती है अथवा उसे दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। अक्सर ऐसे व्यक्ति रक्त से संबंधित समस्याओं का सामना करता है।

9. जब नौवें भाव में व्यतिपात योग होता है, ये लोग ज्ञानी तथा महिलाओं को प्रिय होते हैं।

10. दसवें भाव में व्यतिपात योग होने पर व्यक्ति अधिक समृद्ध होते है तथा ऐसे लोगों का झुकाव धार्मिक तथा शुद्ध भाव वाले होते हैं। ऐसे लोग अक्सर ज्ञानी अथवा धर्म प्रचार प्रसार वाले होते हैं।

11. जब व्यतिपात योग ग्यारहवें भाव में होता है तो व्यक्ति अत्यंत अमीर, मेहनती एवं कठोर होता है। ऐसे लोग संगीत प्रेमी होते हैं।

12. व्यतिपात योग के बारहवें घर में होने पर व्यक्ति विकृत शरीर वाला हो सकता है। ऐसे लोग दूसरों से जलने वाले तथा आलोचक होते हैं।

कुंडली के योगों के बारे में ये भी पढ़ें

ज्योतिष: जन्म कुंडली के दोष दूर कर सकते हैं त्रिकोण स्थान पर बैठे शुभ ग्रह, जानिए खास बातें

जन्म कुंडली कौन-सा ग्रह किस स्थिति में हो तो उसका क्या फल मिलता है, जानिए

कुंडली में सूर्य की स्थिति और पांचवे भाव से जान सकते हैं किसे हो सकती है दिल से जुड़ी बीमारियां

इन ग्रहों के अशुभ फल के कारण व्यक्ति हो सकता है गलत आदतों का शिकार

7 ग्रहों की अलग-अलग स्थिति के कारण बनते हैं ये 3 शुभ योग, बनाते हैं धनवान

कुंडली में ग्रहों की विशेष स्थिति से बनते हैं सर्प और माला योग, एक देता है शुभ फल तो दूसरा अशुभ

जन्म कुंडली के ये 4 योग व्यक्ति को जीवन भर बनाए रखते हैं गरीब और परिवारहीन

जन्म कुंडली के सातवें भाव में ग्रहों की ऐसी स्थिति बनाती है वैधव्य योग, जानिए कैसा होता है आप पर इसका असर

सूर्य और चंद्रमा से बनता है प्रीति योग, प्रणय निवेदन और प्रेम विवाह के लिए शुभ है ये योग

चंद्रमा के कारण कुंडली में बनता है ये अशुभ योग, जीवन भर बनाकर रखता है गरीब

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज