
उज्जैन. पंचांग का महत्व प्राचीन काल से लेकर आज तक बना हुआ है। पंचांग को पुरातन समय का कैलेंडर भी कहा जाता है, जो आज भी ग्रह-नक्षत्रों से जुड़ी सटीक जानकारी उपलब्ध करवाता है। पंचांग में न सिर्फ शुभ मुहूर्तों की जानकारी होती है बल्कि तिथि, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में भी बताया जाता है। पंचांग के 5 मुख्य अंग बताए गए हैं, ये हैं- तिथि, नक्षत्र, योग, वार और करण। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
10 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 10 December 2022)
10 दिसंबर 2022, दिन शुक्रवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि दोपहर 01:48 तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र शाम 05:42 तक रहेगा, इसके बाद पुनर्वसु रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का अशुभ योग और इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बनेंगे। राहुकाल सुबह 09:40 से 10:59 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार को चंद्रमा मिथुन राशि में, शुक्र और बुध ग्रह धनु राशि में, राहु मेष राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
10 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- आर्द्रा और पुनर्वसु
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:01 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Dec 10 7:26 PM
चन्द्रास्त - Dec 11 9:35 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:57 AM – 12:39 PM
10 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:39 PM – 2:58 PM
कुलिक - 7:01 AM – 8:20 AM
दुर्मुहूर्त - 08:26 AM – 09:08 AM
वर्ज्यम् - 07:09 AM – 08:57 AM
ये भी पढ़ें-
18 दिन तक चलता है किन्नरों का विवाह समारोह, किससे और कैसे होती है इनकी शादी?
इन 5 बातों पर रखेंगे कंट्रोल तो बाद में पछताना नहीं पड़ेगा
Mahabharata: इस योद्धा को मारने वाले की मृत्यु भी निश्चित थी, तो फिर श्रीकृष्ण ने कैसे बचाया अर्जुन को?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।