Aaj Ka Panchang 11 दिसंबर 2022 का पंचांग: आज करें संकष्टी चतुर्थी व्रत, चंद्रमा बदलेगा राशि

Published : Dec 11, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 11 दिसंबर 2022 का पंचांग: आज करें संकष्टी चतुर्थी व्रत, चंद्रमा बदलेगा राशि

सार

Aaj Ka Panchang: 11 दिसंबर 2022, रविवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से ध्वजा और पुष्य नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, रवि पुष्य, ब्रह्म और इंद्र नाम के 4 अन्य शुभ योग भी इस दिन बनेंगे। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में पंचांग के पांच अंग बताए गए हैं यानी पंचांग का निर्माण करते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है। ये पांच हैं- तिथि, वार, योग, करण और नक्षत्र। वैसे तो हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित हैं, लेकिन इन सभी में विक्रम पंचांग सर्वाधिक प्रचलित है। दक्षिण भारत में प्रचलित पंचांग की गणना का आधार भिन्न होता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज करें संकष्टी चतुर्थी व्रत
प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस बार पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 11 दिसंबर, रविवार को है। इसलिए इसी दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान श्रीगणेश को पूजा और व्रत किया जाता है। शाम को चंद्रमा उदय होने के बाद व्रत संपूर्ण होता है। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इस व्रत का महत्व और भी बढ गया है।

11 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 11 December 2022)
11 दिसंबर 2022, दिन रविवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 04:15 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। रविवार को पुनर्वसु नक्षत्र रात 08:36 तक रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से ध्वजा और पुष्य नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, रवि पुष्य, ब्रह्म और इंद्र नाम के 4 अन्य शुभ योग भी इस दिन बनेंगे। राहुकाल शाम 04:18 से 05:38 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
रविवार को चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र और बुध ग्रह धनु राशि में, राहु मेष राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में,  शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।
 
11 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 7:02 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Dec 11 8:20 PM
चन्द्रास्त - Dec 12 10:19 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:58 AM – 12:41 PM

11 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:19 PM – 1:39 PM
कुलिक - 2:59 PM – 4:18 PM
दुर्मुहूर्त - 04:13 PM – 04:55 PM
वर्ज्यम् - 05:36 AM – 07:24 AM

 

ये भी पढ़ें-

18 दिन तक चलता है किन्नरों का विवाह समारोह, किससे और कैसे होती है इनकी शादी?

इन 5 बातों पर रखेंगे कंट्रोल तो बाद में पछताना नहीं पड़ेगा

Mahabharata: इस योद्धा को मारने वाले की मृत्यु भी निश्चित थी, तो फिर श्रीकृष्ण ने कैसे बचाया अर्जुन को?

 

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज