Aaj Ka Panchang 16 दिसंबर 2022 का पंचांग: रुक्मिणी और हनुमान अष्टमी आज, सूर्य-चंद्रमा बदलेंगे राशि

Published : Dec 16, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 16 दिसंबर 2022 का पंचांग: रुक्मिणी और हनुमान अष्टमी आज, सूर्य-चंद्रमा बदलेंगे राशि

सार

Aaj Ka Panchang: 16 दिसंबर, शुक्रवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग बनेगा। इसके अलावा प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर राहू सुबह 11:02 से दोपहर 12:22 तक रहेगा।

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलन में है, लेकिन इन सभी विक्रम पंचांग सबसे प्रमुख माना जाता है। उसी के आधार पर वर्ष, महीने, सवंत्सर आदि के बारे में जाना जा सकता है।  आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

रुक्मिणी और हनुमान अष्टमी आज
पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रुक्मिणी और हनुमान अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 16 दिसंबर को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर देवी रुक्मिणी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन देवी रुक्मिणी की पूजा विशेष रूप से की जाती है, वहीं हनुमान जयंती का पर्व हनुमानजी की विजय उत्सव के रूप में मनाए जाने की परंपरा है। 

16 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 16 December 2022)
16 दिसंबर 2022, दिन शुक्रवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन हनुमान अष्टमी और रुक्मिणी अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। शुक्रवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग बनेगा। इसके अलावा प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर राहू सुबह 11:02 से दोपहर 12:22 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शुक्रवार को सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा, इस राशि में बुध और शुक्र पहले से ही स्थित है। वहीं चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। इस दिन राहु मेष राशि में,  शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

16 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:05 AM
सूर्यास्त - 5:39 PM
चन्द्रोदय - Dec 17 12:44 AM
चन्द्रास्त - Dec 16 12:39 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:00 PM – 12:42 PM

16 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:01 PM – 4:20 PM
कुलिक - 8:24 AM – 9:43 AM
दुर्मुहूर्त - 09:12 AM – 09:54 AM और 12:43 PM – 01:25 PM
वर्ज्यम् - 03:17 PM – 05:00 PM


ये भी पढ़ें-

Hanuman Ashtami 2022: सुख-समृद्धि के लिए 16 दिसंबर को करें हनुमानजी की पूजा, इस खास चीज का लगाएं भोग


Hanuman Ashtami 2022: 16 दिसंबर को करें ये उपाय, हनुमानजी दूर करेंगे आपकी हर परेशानी

मूल नक्षत्र में जन्में बच्चे का मुख देखना पिता के लिए क्यों माना जाता है अशुभ? जानें खास बातें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज