
उज्जैन. हमारे देश में अनेक पंचांग प्रचलित हैं। इसी कारण इनकी गणनाओं में आंशिक परिवर्तन देखने को मिलता है। कुछ पंचांगों में अमावस्या को महीने का अंतिम दिन माना जाता है तो कुछ में पूर्णिमा को। इन सभी पंचांगों में विक्रमादित्य पंचांग को सबसे अधिक प्रमाणिक माना जाता है। सिर्फ हमारे देश ही बल्कि आस-पास के कुछ देशों जैसे श्रीलंका और नेपाल में भी पंचांग का प्रचलन है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
19 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 19 October 2022)
19 अक्टूबर 2022, दिन बुधवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। साथ ही पुष्य नक्षत्र सुबह 8 बजे तक रहेगा, इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से मातंग और इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:11 से 1:37 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
बुधवार को चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्य तुला राशि में, शुक्र और बुध कन्या राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
19 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पुष्य और आश्लेषा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:29 AM
सूर्यास्त - 5:54 PM
चन्द्रोदय - Oct 19 12:39 AM
चन्द्रास्त - Oct 19 2:27 PM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है
19 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:54 AM – 9:20 AM
कुलिक - 10:46 AM – 12:11 PM
दुर्मुहूर्त - 11:48 AM – 12:34 PM
वर्ज्यम् - 10:09 PM – 11:55 PM
ये भी पढ़ें-
Diwali 2022: 18 से 24 अक्टूबर तक खरीदारी के 6 शुभ योग, धनतेरस का मुहूर्त सबसे खास
Diwali 2022: दीपावली की रात श्मशान सहित इन 4 जगहों पर भी लगाएं दीपक, इसके पीछे है बहुत खास वजह
Dhanteras 2022: धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें इस परंपरा के पीछे की वजह
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।