Diwali 2022: इस बार दीपावली से पहले खरीदी के एक नहीं कई शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों में प्रॉपर्टी की खरीदी से लेकर अन्य सभी प्रकार की शॉपिंग भी की जा सकती है। ये शुभ योग 18 से 24 अक्टूबर तक हैं।  

उज्जैन. दीपावली (Diwali 2022) से पहले हर कोई खरीदी करने में व्यस्त रहता है। सभी लोग दीपावली से पहले बनने वाले खरीदी के शुभ मुहूर्तों का इंतजार करते हैं ताकि इसका शुभ फल उन्हें प्राप्त हो सके। इस बार दीपावली पर्व 24 अक्टूबर, सोमवार को है। इसके पहले खरीदी के 1-2 नहीं बल्कि 6 शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों में किसी भी तरह की खरीदी की जा सकती है, जो शुभ फल देने वाली रहेगी। आगे जानिए इन शुभ योगों के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

18 अक्टूबर को मंगल पुष्य
18 अक्टूबर, मंगलवार को दिन भर पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। पुष्य नक्षत्र को खरीदी के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। ये दिन इन्वेस्टमेंट के लिए भी बहुत खास माना जाता है। इस दिन वर्धमान, साध्य, सिद्ध के अलावा और भी कई शुभ योग बनेंगे।

19 अक्टूबर को खरीदें ये चीजें
19 अक्टूबर, बुधवार को दिन भर दशमी तिथि रहेगी। इस तिथि में नए कामों की शुरुआत करना ठीक माना जाता है। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इस दिन कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य प्रकार की खरीदी भी इस दिन करना शुभ रहेगी।

21 अक्टूबर को रमा एकादशी
इस बार 21 अक्टूबर, शुक्रवार को रमा एकादशी और गोवत्स द्वादशी का पर्व एक ही दिन मनाया जाएगा। शुक्ल योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बनने से ये दिन प्रॉपर्टी खरीदी के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इस दिन मशीनरी और वाहन खरीदी भी शुभ रहेगी।

22 अक्टूबर को धनतेरस
इस बार धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन त्रिपुष्कर नाम का शुभ योग बन रहा है। यानी इस दिन की गई खरीदी का तीन गुना फायदा मिलेगा। इसके अलावा ब्रह्म योग भी इस दिन बन रहा है। इस दिन इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी करने के लिए विशेष मुहूर्त है।

23 अक्टूबर को रूप चतुर्दशी
इस बार रूप चतुर्दशी का पर्व 23 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग दिनभर रहेगा। इस शुभ योग में इन्वेस्टमेंट, खरीदारी और नई कामों की शुरुआत की जा सकती है। 

24 अक्टूबर को दीपावली
इस बार दीपावली का पर्व 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर 2.30 बजे तक हस्त और इसके बाद चित्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। ये दोनों ही शुभ नक्षत्र हैं। इस दिन चंद्रमा और बुध दोनों ही चित्रा नक्षत्र में रहेंगे। ये भी खरीदी के लिए शुभ योग बना रहे हैं। 


ये भी पढ़ें-

Diwali 2022: दीपावली की रात श्मशान सहित इन 4 जगहों पर भी लगाएं दीपक, इसके पीछे है बहुत खास वजह


Dhanteras 2022: धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें इस परंपरा के पीछे की वजह

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर