
उज्जैन. पंचांग को पंचांग क्यों कहते हैं, इसके पीछे भी एक खास कारण है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग पांच चीजों से मिलकर बनता है, इसलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। पंचांग में शुभ मुहूर्त के साथ-साथ ग्रह नक्षत्रों की स्थितियों का वर्णन भी मिलता है। साथ ही समय-समय पर होने वाले ग्रहण की जानकारी भी इसमें समाहित होती है। इसके अलावा भी बहुत सी ऐसी जानकारी जो हमारे लिए जरूर होती है, वो भी पंचांग में आसानी से मिल जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
आज करें सोम प्रदोष व्रत
प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस बार ये तिथि 21 नवंबर, सोमवार को है। इस दिन सोम प्रदोष का व्रत किया जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत का विशेष महत्व है। साल में 1-2 बार ही सोम प्रदोष का शुभ योग बनता है। 21 नवंबर को कई विशेष संयोग भी बन रहे हैं, जिसके चलते ये व्रत और भी खास हो गया है।
21 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 November 2022)
21 नवंबर 2022, दिन सोमवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 10:07 तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन सोम प्रदोष का व्रत किया जाएगा। सोमवार को चित्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा। सोमवार को चित्रा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का शुभ योग इस दिन बनेगा। इसके अलावा आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 08:09 से 09:30 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
सोमवार को चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी फूल खा कर घर से निकलना चाहिए।
21 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- चित्रा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:48 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 21 3:51 AM
चन्द्रास्त - Nov 21 3:48 PM
अभिजीत मुहूर्त- 11:50 AM – 12:33 PM
21 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:51 AM – 12:12 PM
कुलिक - 1:33 PM – 2:54 PM
दुर्मुहूर्त - 12:34 PM – 01:17 PM और 02:43 PM – 03:26 PM
वर्ज्यम् - 05:35 AM – 07:07 AM
ये भी पढें-
साप्ताहिक टैरो राशिफल 21 से 27 नवंबर: वर्क प्लेस पर बढ़ेंगी इन 3 राशि वालों की परेशानी, किसकी बिगड़ेगी सेहत?
साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 नवंबर 2022: रियल एस्टेट से इन 3 राशि वालों को होगा फायदा, किसे होगी धन हानि?
साप्ताहिक लव राशिफल 21 से 27 नवंबर: 2 राशि वालों को मिलेंगे लाइफ पार्टनर, किसके रिश्तों में बढ़ेंगी दूरियां?
Ank Rashifal 2023: राजनीति-बिजनेस या नौकरी, साल 2023 में अंक 9 वालों को किस फील्ड में मिलेगी सक्सेस?
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।