Aaj Ka Panchang 24 जनवरी 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: ये है आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

Published : Jan 24, 2022, 06:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 24 जनवरी 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: ये है आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

सार

हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 24 जनवरी 2022, सोमवार (Panchang January 24, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
24 जनवरी, सोमवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो सुबह 08.44 तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ होगी, जो 25 जनवरी को सुबह 07.48 तक रहेगी।

शुभ योग और मुहूर्त
24 जनवरी, सोमवार को हस्त नक्षत्र सुबह 9 बजे तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र 25 जनवरी, मंगलवार की सुबह 8.20 तक रहेगा। सोमवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से वज्र और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05.37 से 06.25 तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.17 से 01.00 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 04.36 से 06.10 तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
23 जनवरी, रविवार को राहूकाल सुबह 08:34 से 09:56 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 11.17 से दोपहर 12:39 तक, कुलिक दोपहर 02:00 से 03:21 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 01:00 से 01:43 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
24 जनवरी, सोमवार को रात 08.45 पर चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने पर दिशाशूल लगता है। अगर इस दिन यात्रा करना जरूरी हो तो दर्पण देखकर और दूध पीकर यात्रा करें। 
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: कौन जाएगा विदेश-बिजनेस में कौन करेगा बड़ी डील? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से