
उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 28 जनवरी 2022, शुक्रवार (Panchang January 28, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
28 जनवरी, गुरुवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे षटतिला एकादशी कहते हैं। ये तिथि दिन भर रहेगी।
शुभ योग और मुहूर्त
28 जनवरी, शुक्रवार को सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शुक्रवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05.35 से 06.23 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.17 से 01.01 तक रहेगा। अमृत काल रात 09.04 से 10.32 तक रहेगा। अमृत काल और अभिजीत मुहूर्त में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
ये है राहु काल का समय
28 जनवरी, शुक्रवार को राहूकाल सुबह 11:17 से दोपहर 12:39 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 03.23 से 04:45 तक, कुलिक सुबह 08:33 से 09:55 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 09:22 से 10:06 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
28 जनवरी, शुक्रवार की रात लगभग 2.37 पर चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे।
इस दिशा में न करें यात्रा
शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल लगता है। अगर इस दिशा में यात्रा करना जरूरी हो तो जौ खाकर अथवा दूध पीकर सफर पर निकलें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।