
उज्जैन. पंचांग के अनुसार, एक हिंदू वर्ष में 12 महीने होते हैं। इनका क्रम इस प्रकार है- चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, सावन, भादौ, आश्विन, कार्तिक, अगहन, पौष, माघ, फाल्गुन। हमारे देश में लगभग 30 प्रकार के पंचांग प्रचलित हैं। जिन ग्रंथों से हमारे पंचांग बनते हैं वे कम से कम 500 वर्ष पुराने हैं। पंचांग में महीने का हिसाब सूर्य व चंद्रमा की गति पर रखा जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
आज करें विनायकी चतुर्थी व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस व्रत में भगवान श्रीगणेश की पूजा की जाती है और शाम को चंद्रमा के दर्शन होने के बाद ही ये व्रत पूर्ण होता है। इस व्रत को करने से घर में सुख-शांति और वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहता है।
28 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 October 2022)
28 अक्टूबर 2022, दिन शुक्रवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 10:33 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन अनुराधा नक्षत्र सुबह 10.42 तक रहेगा। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से राक्षस और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर नाम के योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा शोभन, अतिगण्ड और सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 10:46 से 12:10 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शुक्रवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
28 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:33 AM
सूर्यास्त - 5:47 PM
चन्द्रोदय - Oct 28 9:18 AM
चन्द्रास्त - Oct 28 8:11 PM
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 से 12:33 तक
28 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:59 PM – 4:23 PM
कुलिक - 7:57 AM – 9:22 AM
दुर्मुहूर्त - 08:48 AM – 09:33 AM, 12:33 PM – 01:18 PM
वर्ज्यम् - 03:56 PM – 05:25 PM
ये भी पढ़ें-
Gopashtami 2022: कब मनाया जाएगा गोपाष्टमी पर्व? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और महत्व
Chitragupta Puja 2022: चित्रगुप्त पूजा 27 अक्टूबर को, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Chhath Puja 2022: छठ पूजा का महापर्व 28 अक्टूबर से, जानें किस दिन क्या होगा? पूजा विधि, नियम व अन्य बातें
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।